भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय।
Bharat Express Uttarakhand Conclave: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज 13 मार्च को भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से आयोजित ‘उत्तराखंड: उन्नति की ओर’ कॉनक्लेव में नेटवर्क के सीएमडी उपेन्द्र राय ने कहा, ‘प्रधानमंत्री जो कहते हैं डबल इंजन की सरकार, उसका असर भी देखने को मिल रहा है. परफॉरमेंस भी चुनौती है. उत्तराखंड के जितने भी मंत्री आए सबने अपनी बातों को बहुत ही संजीदगी के साथ रखा. उत्तराखंड राज्य कई कारणों से महत्वपूर्ण है. क्योंकि इसकी सीमा का एक बड़ा हिस्सा चीन और नेपाल से मिलता है. जो हमारे लिए बहुत बड़ा कंसर्न है.’
सीएमडी उपेन्द्र राय ने उत्तराखंड की खासियतों और समस्याओं को रखते हुए कहा कि उत्तराखंड वो राज्य है, जहां पर ब्रिटेन की पूरी आबादी के बराबर फ्लोटिंग पॉपुलेशन है. उत्तराखंड वो राज्य है, जो नेशनल ब्यूटी के मामले में जम्मू कश्मीर के बाद दूसरे नंबर पर रखा जाता है. इसके पोटेंशियल को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पहचाना है और उस पर लगातार काम हो रहे हैं.
सीएमडी उपेन्द्र राय ने आगे कहा, ‘लेकिन एक और ध्यान देने वाली बात ये है कि कई बार प्रकृति साथ नहीं देती. 13 जून के बाद से जिस तरह से जलवायु परिवर्तन का सामना उत्तराखंड कर रहा है. वो भी एक बहुत गहरा कंसर्न है. जिस तरह से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं, जमीन के अंदर से दरार बढ़ रही है, जिस तरह से बादल यहां फटते हैं और हजारों करोड़ की संपत्ति स्वाहा हो जाती है, जिस तरह से जून में यहां पर कितने लोगों की मौत हुई, इसे स्पष्ट नहीं किया जा सकता ये सब जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है. सरकार बढ़िया काम कर रही है, चुनौतिया हमेशा रहेंगी. चुनौतियां देश के सामने भी हैं.’
सीएमडी उपेन्द्र राय ने चीन से भारत की अर्थव्यवस्था की तुलना करते हुए कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था में बड़ा अंतर है. वहीं उन्होंने कहा कि एक समय चीन काफी पिछड़ा था. इसके अलावा उन्होंने कई उदाहरण देते हुए भारत की प्रगति और इसकी प्रगतिशील विचारधारा को भी बताया. उत्तराखंड की पवित्र भूमि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां का हर पांचवां आदमी सेना से जुड़ा हुआ है. वहीं उन्होंने कई क्षेत्रों में उत्तराखंड की तरक्की की तारीफ भी की.
इसे भी पढ़ें: जब भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने उत्तराखंड के DGP से पूछा यह खास सवाल, जानें क्या मिला जवाब
फोटो— उत्तराखंड उन्नति की ओर’ कॉनक्लेव में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय के साथ वन मंत्री सुबोध उनियाल।
सीएमडी उपेन्द्र राय ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह इतने बड़े परफॉर्मर हैं कि अगर उनके नेतृत्व में कोई परफॉर्म नहीं कर पाया तो वो चल नहीं पाएगा. उन्होंने कहा कि यहां के सारे मंत्रियों में यह देखने को मिला. उन्होंने टूरिज्म को उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत बताया. कार्यक्रम में उन्होंने कई अनछुए पहलुओं पर चर्चा की. जो कि समाज और देश को विकास की राह पर ले जाती है.
फोटो— उत्तराखंड उन्नति की ओर’ कॉनक्लेव में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय के साथ प्रेमचंद अग्रवाल।
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतोष…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और कामकाज…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: राशिफल के अनुसार, आज का दिन खुशियों और सकारात्मकता से…