वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल.
Uttarakhand Conclave: उत्तराखंड में बुधवार (13 मार्च 2024) भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से ‘उन्नति की ओर’ कॉनक्लेव में वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने भी हिस्सा लिया. कॉनक्लेव में उन्होंने जनता के जुड़ी कई समस्याओं और सवालों के जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम पहले से मौजूद हैं, लेकिन अब पांचवा सैनिक धाम बनने जा रहा है.
उत्तराखंड सरकार में वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि जनता जागरूक हुई है, अब कुछ भी खरीदने पर बिल लेती है. जिससे सरकार का जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है. साल 2022 का बजट पेश करने से पहले जनता के बीच जाकर उनकी राय ली. जिसके बाद जनता से मिले सुझाव के आधार पर बजट बनाया गया.
वित्त एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि बजट खर्च करने वालों की सराहना करेंगे. लेकिन, जो पूरा खर्च नहीं करेंगे उनपर अगली बार विचार करेंगे. उन्होंने आगे बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड बनाया था.
उत्तराखंड के बजट का फोकस कृषि पर है. पीएम मोदी उत्तराखंड का कायाकल्प कर रहे हैं. ज्यादातर विभागों ने ज्यादा बजट का पैसा खर्च किया है. उत्तराखंड में चार धाम हैं, अब पांचवा सैनिक धाम बनेगा. UCC को राष्ट्रपति ने आज अपनी सहमति दी है. इसके लिए प्रदेशवासियों को बधाई.
यह भी पढ़ें: जब भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने उत्तराखंड के DGP से पूछा यह खास सवाल, जानें क्या मिला जवाब
Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…
Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…
1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…
UP Rajya Sabha Election: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव…
युवाओं की बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, चुनाव आयोग की भूमिका और शिक्षा व्यवस्था…
CHABAHAR-ZAHEDAN RAILWAY EXPLAINER: ईरान ने हिंद महासागर के मुहाने पर स्थित रणनीतिक चाबहार बंदरगाह से…