देश

World Book Fair 2024: 11 फरवरी को “राष्ट्र निर्माण में लेखकों की भूमिका’ पर आयोजित सत्र में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय

World Book Fair 2024: दिल्ली के प्रगति मैदान में आज (10 फरवरी) से वर्ल्ड बुक फेयर 2024 की शुरुआत हो गई है. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित किए जा रहे इस बुक फेयर की इस बार की थीम ‘Multi Lingual India’रखी गई है. ये मेला 18 फरवरी तक चलेगा. जिसमें कई अलग-अलग विषयों पर सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा.

11 फरवरी को होगा कार्यक्रम

इसी कड़ी में 11 फरवरी को शाम 5 बजे प्रगति मैदान में हॉल नंबर 4 में एक विशेष सेशन आयोजित किया जाएगा. PM-YUVA Authors के ‘राष्ट्र निर्माण में लेखकों की भूमिका (Nation Building)’ इंट्रैक्टिव सेशन में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और एडिटर इन ​चीफ उपेंद्र राय शामिल होंगे.

‘Multi Lingual India’ है इस बार की थीम

इस बार के वर्ल्ड बुक फेयर की थीम ‘Multi Lingual India’ रखी गई है. जिसमें अलग-अलग भाषाओं की हजारों किताबें बुक फेयर में मिलेंगी. देश-दुनिया के दिग्गज लेखकों की किताबें साहित्य प्रेमियों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी. किताब मेले में बच्चों में लैंग्वेज लर्निंग स्किल को बढ़ाने के लिए कई तरह की किताबों को शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें- World Book Fair 2024: वर्ल्ड बुक फेयर 2024 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय

18 फरवरी तक चलेगा वर्ल्ड बुक फेयर

वर्ल्ड बुक फेयर 18 फरवरी तक चलेगा. प्रतिदिन सुबह 11 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक मेले में पहुंचकर किताबों की दुनिया में अपनी मनपसंद बुक्स को खरीदा जा सकता है. पिछले साल यानी कि 2023 में वर्ल्ड बुक फेयर का आयोजन 25 फरवरी से लेकर 5 मार्च के बीच किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

2 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

37 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

2 hours ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago