Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

World Book Fair 2024: वर्ल्ड बुक फेयर 2024 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय

शनिवार को वर्ल्ड बुक फेयर 2024 में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और एडिटर इन ​चीफ उपेंद्र राय ने भी शिरकत की.

Upendrra Rai

वर्ल्ड बुक फेयर में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय

दिल्ली के प्रगति मैदान में आज से वर्ल्ड बुक फेयर 2024 का आगाज हो गया है. किताब मेले का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में हॉल नंबर 1 से 5 में किया जा रहा है. 10 फरवरी से शुरू हुआ ये बुक फेयर 18 फरवरी तक चलेगा. शनिवार को वर्ल्ड बुक फेयर 2024 में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और एडिटर इन ​चीफ उपेंद्र राय ने भी शिरकत की.

सीएमडी उपेन्द्र राय कार्यक्रम में हुए शामिल

बता दें कि वर्ल्ड बुक फेयर 2024 का आगाज आज से हो गया है. इस किताब मेले का आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है. जिसमें भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय उद्घाटन समारोह के मौके कार्यक्रम में शामिल हुए.

‘Multi Lingual India’ है इस बार की थीम

इस बार के वर्ल्ड बुक फेयर की थीम ‘Multi Lingual India’ रखी गई है. जिसमें अलग-अलग भाषाओं की हजारों किताबें बुक फेयर में मिलेंगी. देश-दुनिया के दिग्गज लेखकों की किताबें साहित्य प्रेमियों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी. किताब मेले में बच्चों में लैंग्वेज लर्निंग स्किल को बढ़ाने के लिए कई तरह की किताबों को शामिल किया गया है.

world book fair

18 फरवरी तक चलेगा वर्ल्ड बुक फेयर

वर्ल्ड बुक फेयर 18 फरवरी तक चलेगा. प्रतिदिन सुबह 11 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक मेले में पहुंचकर किताबों की दुनिया में अपनी मनपसंद बुक्स को खरीदा जा सकता है. पिछले साल यानी कि 2023 में वर्ल्ड बुक फेयर का आयोजन 25 फरवरी से लेकर 5 मार्च के बीच किया गया था.

यह भी पढे़ेंः UP Politics: चूल्हे में रद्दी डालकर पकाया मिड डे मील तो अखिलेश ने साधा योगी सरकार पर निशाना, देखें वीडियो

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital