देश

ONGC मुंबई कारगिल सोल्जरथॉन’ में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय, बोले- सोल्जरथॉन का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा

भारतीय सेना का MG & G Area, ‘Fitistan – एक फिट भारत’ के सहयोग से रविवार (28 जुलाई) को मिलिट्री स्टेशन कोलाबा, मुंबई में ‘ONGC मुंबई कारगिल सोल्जरथॉन’ का आयोजन किया गया. इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग इस सोल्जरथॉन में शामिल हुए. वहीं इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने भी शिरकत की. ‘ONGC मुंबई कारगिल सोल्जरथॉन’ का यह ऐतिहासिक आयोजन कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया.

हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सोल्जरथॉन में 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दो दौड़ का आयोजन किया गया. जिसे जनरल वीके सिंह और सीएमडी उपेन्द्र राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौड़ में 7 हजार से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया. सोल्जरथॉन में हिस्सा लेने वाले युवाओं, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था.

“सोल्जरथॉन का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा”

सीएमडी उपेन्द्र राय ने इस दौरान कहा कि “आज की पीढ़ी योगा, फिटनेस, हेल्थ के महत्व को नहीं समझते हैं, क्योंकि उन्हें जो जानकारियां दी जा रही हैं वो आधी-अधूरी दी जा रही है. आज के समय में पैकेज्ड फूड या जो भी प्रिजर्वेटिव्स हैं, वो उनके जीवन में जहर की तरह काम कर रहे हैं. ऐसे में मेजर पूनिया और जनरल वीके सिंह सोल्जरथॉन का अलग-अलग शहरों में आयोजन कर समाज को फिट रहने के लिए जागरूक करते रहते हैं. जिसका हिस्सा बनकर मैं भी खुद को गौरवान्वित महसूस करता हूं.”

“सैनिकों की शहादत को याद रखना हमारा कर्तव्य”

सीएमडी उपेन्द्र राय ने आगे कहा कि “26/11 का दंश जो देश और मुंबई ने झेला, उसे हमें कभी भूलना नहीं चाहिए. ये हमारा कर्तव्य है कि 26/11 हमले में शहीद हुए हमारे वीर सैनिकों की कुर्बानी को याद रखें. क्योंकि जो देश अपने शहीदों का सम्मान नहीं करता है, वो देश कभी आगे नहीं बढ़ता है. अगर हम उन शहीदों का सम्मान उसी धरती पर नहीं कर सकते, जिसकी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया. तो समझ लीजिए हमसे ज्यादा स्वार्थी कोई नहीं हो सकता है.”

उन्होंने कहा, “हर आदमी अपने कंफर्ट जोन में सीमित रहता है, लेकिन जो इस कंफर्ट जोन से बाहर निकलता है, वही लोग एक मिसाल बनते हैं और दूसरों को प्रेरित करते हैं. आज के सोल्जरथॉन में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को शामिल होते हुए देखा, जिनके स्वास्थ्य को देखकर नहीं लग रहा था कि उनकी उम्र इतनी ज्यादा होगी, इससे पहले भी वो बुजुर्ग महिला कई मैराथॉन दौड़ चुकी है. तो ये जुनून हम सभी में होना चाहिए.”

फिट भारत बनाने का लक्ष्य

बता दें कि Fitistan एक सामुदायिक पहल है, जिसकी स्थापना मेजर डॉ. सुरेंद्र पूनिया, वीएसएम (पूर्व-विशेष बल) और शिल्पा भगत (2013 मिसेज इंडिया वर्ल्ड) ने फिट रहने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए की है. फिटिस्तान का लक्ष्य भारतीयों का सबसे बड़ा समुदाय बनना है, जो शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हो. कारगिल के शहीदों की याद में ‘फिटिस्तान एक फिट भारत’ की ओर से मई की शुरुआत में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सहयोग से एक फिटनेस चैलेंज शुरू किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानिए क्यों खास है मां अंबाबाई का दरबार?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…

2 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक: अक्टूबर मेंखुदरा महंगाई दर 5.93% पर पहुंची, आपकी EMI पर भी मंडराया खतरा

Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…

3 minutes ago

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…

23 minutes ago

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

25 minutes ago

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

52 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

57 minutes ago