देश

Mumbai Kargil Soldierathon का आयोजन आज, भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय होंगे शामिल

भारतीय सेना का MG & G Area, ‘Fitistan – एक फिट भारत’ के सहयोग से रविवार 28 जुलाई को मिलिट्री स्टेशन कोलाबा, मुंबई में ‘ONGC मुंबई कारगिल सोल्जरथॉन’ का आयोजन कर रहा है. इस आयोजन में भारत एक्सप्रेस समाचार चैनल के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय शामिल होंगे. यह ऐतिहासिक आयोजन कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया जा रहा है.

‘ONGC मुंबई कारगिल सोल्जरथॉन’ सुबह 6 बजे से शुरू होगा. भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख और सोल्जरथॉन के संरक्षक जनरल वीके सिंह के साथ सीएमडी उपेंद्र राय 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे.

भारतीय सैनिकों की वीरता का सम्मान

यह आयोजन कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले 527 भारतीय वीर सैनिकों के शौर्य, बलिदान और वीरता का सम्मान करता है, साथ ही उन सैनिकों का भी सम्मान करता है, जिन्होंने बहादुरी से यह लड़ाई लड़ी. तकरीबन 7,000 धावकों की अपेक्षित भागीदारी के साथ यह आयोजन हमारे नायकों को याद करेगा.

फिट भारत बनाने का लक्ष्य

Fitistan एक सामुदायिक पहल है, जिसकी स्थापना मेजर डॉ. सुरेंद्र पूनिया, वीएसएम (पूर्व-विशेष बल) और शिल्पा भगत (2013 मिसेज इंडिया वर्ल्ड) ने फिट रहने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए की है. फिटिस्तान का लक्ष्य भारतीयों का सबसे बड़ा समुदाय बनना है, जो शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हो.

कारगिल के शहीदों की याद में ‘फिटिस्तान एक फिट भारत’ की ओर से मई की शुरुआत में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सहयोग से एक फिटनेस चैलेंज शुरू किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago