मनोरंजन

Alia Bhatt से शादी के बाद Ranbir Kapoor को अपनी लाइफ में देनी पड़ी रहीं कुर्बानी, कहा- अपनी पर्सनैलिटी को…

Ranbir Kapoor On Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के हिट एंट क्यूट कपल की लिस्ट में गिने जाते हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते हैं. ऑनस्क्रीन हो या फिर ऑफ स्क्रीन आलिया और रणबीर की केमिस्ट्री हमेशा ही पसंद की जाती है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कुछ सालों तक डेटिंग के बाद 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंध गए.

उनकी शादी काफी चर्चा में रही. शादी के बाद कपल अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी मैरिड लाइफ को भी अच्छे से मैनेज कर रहे हैं. इसी बीच रणबीर ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में अपनी शादी शुदा लाइफ को लेकर खुलकर बात की है. रणबीर ने बताया कि शादी के बाद हर कपल की तरह उन्हें भी कुछ चीजों में समझौता करना पड़ा है.

शादी शुदा लाइफ पर बोले रणबीर

रणबीर कपूर हाल में एक पॉडकास्ट में शामिल हुए जिसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई बड़े राज से पर्दा भी उठाया. आलिया से शादी और साथ रहने पर रणबीर कपूर ने कहा, “अगर आप शादीशुदा होते हैं तो आपको अपनी शख्सियत को बदलना पड़ता है. खासकर शादी के बाद आपको अपनी पर्सनैलिटी को भी छोड़ना पड़ता है. उसने भी अपनी शख्सियत को बदला है. हम एक दूसरे के साथ तालमेल बिठा रहे हैं ताकि हम एक दूसरे के साथ रह सकें. किसी भी शादी में आपको एडस्ट करना ही पड़ता है.”

हर शादी में ये करना पड़ता है

रणबीर ने आगे कहा, हर शादी में ये करना पड़ता है. आपको चीजें जानें देनी होंगी, आपको तालमेल बिठाना होगा. आपको कुर्बानियां देनी होंगी. रणबीर कपूर ने इस दौरान इस बात पर जोर देते हुए कहा कि दों लोगों के लिए एक दूसरो को वैसे ही पसंद करना बेहद मुश्किल है जैसे वो हैं.

ये भी पढ़ें: शोले में ‘गब्बर’ बन कर लोगों को डराया, तो अमजद खान ने अपनी इस फिल्म से फैंस को खूब हंसाया

आलिया-रणबीर की शादी कब हुई?

कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने करीब 2 साल पहले 14 अप्रैल 2022 को एक दूसरे से शादी की थी. दोनों की शादी में ज्यादा धूम धड़ाका देखने को नहीं मिला. रणबीर-आलिया ने परिवार, दोस्तों और कुछ करीब लोगों की मौजूदगी में मुंबई में ही अपने घर पर शादी की थी. 6 नवंबर 2022 में ही आलिया और रणबीर के घर बेटी के तौर पर खुशियों ने दस्तक दी बाद में दोनों ने बेटी का नाम राहा कपूर रखा था.

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म रामायण की शूटिंग में बिजी है. रणबीर की रामायण उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बताई जा रही है. इस फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी नजर आएंगी जो कि सीता के रोल में होंगी. इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. इसके अवाला रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 के बाद अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में विकी कौशल भी दिखाई देंगे. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

24 seconds ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

14 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

19 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

32 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

41 minutes ago