Bharat Express Mega Conclave 2026: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित मेगा कॉन्क्लेव (‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’) में नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने मीडिया जगत के लिए कई ऐतिहासिक और बड़े ऐलान किए हैं. बदलते दर्शकों की पसंद और बाजार की जरूरतों को समझते हुए उन्होंने घोषणा की है कि भारत एक्सप्रेस जल्द ही युवाओं (Gen-Z) और बिजनेस सेक्टर के लिए दो विशेष डेडिकेटेड चैनल लॉन्च करेगा. इसके साथ ही इस कार्यक्रम में ‘सहारा न्यूज नेटवर्क’ के शानदार पुनरुद्धार की भी घोषणा की गई.
जगतगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम, आचार्य मनीष और आचार्य लोकेश मुनि की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीएमडी उपेंद्र राय ने ये बड़ी बातें साझा कीं है.
देश की युवा आबादी को ध्यान में रखते हुए सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि भारत की बड़ी आबादी ‘जेन-जी’ (Gen Z) श्रेणी में आती है. युवाओं की इस बड़ी तादाद के लिए एक पूरी तरह से डेडिकेटेड चैनल लाया जाएगा, जो उनकी आवाज और उनके सरोकारों को मंच देगा. इसके साथ ही, अर्थव्यवस्था और व्यापार जगत की नब्ज पकड़ने के लिए अगले 3 महीनों के भीतर एक नया बिजनेस चैनल ‘भारत एक्सप्रेस बाजार’ भी लॉन्च कर दिया जाएगा.
मंच से संबोधित करते हुए उपेंद्र राय ने ‘सहारा न्यूज़ नेटवर्क’ के साथ अपने 23 साल के लंबे जुड़ाव को याद किया. उन्होंने सहारा श्री को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए ऐलान किया कि कानूनी बाध्यताओं और सहारा प्रबंधन की सहमति के साथ वे इस पूरे नेटवर्क को फिर से जीवित करेंगे. इस महा-एकीकरण के बाद यह मीडिया हाउस देश का दूसरा या तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बन जाएगा. सहारा के 8 और भारत एक्सप्रेस के चैनलों को मिलाकर कुल 13 न्यूज़ चैनलों के लाइसेंस इस समूह के पास होंगे.
ये भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस के साथ ‘सहारा’ का नया सफर, मेगा कॉन्क्लेव में CMD उपेंद्र राय ने किया एलान
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सोशल मीडिया की ताकत का जिक्र करते हुए उपेंद्र राय ने बताया कि पिछले तीन सालों में तकनीक ने दुनिया को बदलकर रख दिया है. इसी के मद्देनजर नेटवर्क एक नया ‘न्यूज ग्रिड’ तैयार कर रहा है. इसके जरिए देश-दुनिया के किसी भी कोने में बैठा आम नागरिक अपने मोबाइल से खबर रिकॉर्ड करके सीधे उनके नेटवर्क पर अपलोड कर सकेगा, जिसे एक विशेष टीम फिल्टर कर प्रसारित करेगी. यह न्यूज़ की दुनिया में एक बड़ी क्रांति साबित होगी.
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…
Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…
UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…
Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…
DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…