Bharat Express DD Free Dish

मुंबई में पूर्वांचल के लोकपर्व का आयोजन: कजरी महोत्सव 2026 में शिरकत करेंगे CMD उपेंद्र राय, सुरों से सजेगी शाम

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय मुंबई में ‘कजरी महोत्सव 2026’ में शिरकत करेंगे. वे 22 अगस्त को शाम 6 बजे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

Bharat Express CMD Upendrra Rai To Chief Guest At Kajri Mahotsav 2026 Mumbai

पूर्वांचल की समृद्ध लोक-संस्कृति, मानसून के सुरीले गीतों और सांस्कृतिक विरासत का गवाह बनने के लिए सपनों की नगरी मुंबई पूरी तरह तैयार है. भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल और भूमिहार जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में 22 अगस्त 2026 को मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में भव्य ‘कजरी महोत्सव 2026 (Kajari Mahotsav) ‘ का आयोजन किया जा रहा है.

इस सांस्कृतिक संध्या में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्‍टर (CMD) एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे.

CMD उपेंद्र राय करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत शाम 6:00 बजे सीएमडी उपेंद्र राय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ होगी. इसके बाद वे समारोह को संबोधित करेंगे और पूर्वांचल की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत तथा सामाजिक एकजुटता पर अपने विचार साझा करेंगे.

पद्मश्री मालिनी अवस्थी की सुरमयी प्रस्तुति

कजरी महोत्सव की मुख्य शाम विख्यात लोकगायिका और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी के सुरों से सजेगी. अपनी ओजस्वी और भावपूर्ण गायकी के लिए जानी जाने वाली मालिनी अवस्थी कजरी, ठुमरी और पूर्वांचल के पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी.

स्थान: शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल, मलाड (ईस्ट), मुंबई

दिनांक: 22 अगस्त 2026 (शनिवार)

समय: दोपहर 4:00 बजे से (दीप प्रज्वलन एवं मुख्य संबोधन: शाम 6:00 बजे)

इस कार्यक्रम में मुंबई के कई प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दिग्गज भी भाग लेंगे. कजरी महोत्सव का उद्देश्य महानगर में रह रहे पूर्वांचल के लोगों को अपनी जड़ों, संगीत और पारंपरिक लोक-चेतना से जोड़े रखना है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में क्यों बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा? जेपी नड्डा बोले- घबराएं नहीं, मास्क और वेंटिलेशन से रखें अपना ध्यान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read