देश

लखनऊ में शुरू हुआ भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क का ऑफिस, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने किया उद्घाटन

यूपी की राजधानी लखनऊ में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के राज्य कार्यालय का उद्घाटन हुआ. पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने फीता काटकर ऑफिस का उद्घाटन किया. इस मौके पर चेयरमैन उपेंद्र राय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ला, सपा की वरिष्ठ नेता जूही सिंह, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह, चैनल के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय, ग्रुप एडिटर सुदेश तिवारी, ग्रुप एडिटर मनोज तोमर समेत कई वरिष्ठ मौजूद रहे. इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ के मीडिया एडवाइजर मृत्युंजय कुमार, प्रमुख सचिव गृह और सूचना संजय प्रसाद और सूचना निदेशक शिशिर सिंह ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

इस मौके पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने कहा कि “मैं पत्रकार हूं, पत्रकारिता मेरा धर्म है. जब मैं छोटा था तब से ही मन में सपना था कि ऐसा ही एक मंदिर हम भी बनाएंगे. जो सपना होता है कभी ना कभी सच होता है, ये मेरा सपना था जिसे हम ने मिल के पूरा किया.”

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा “मै समझता हूं कि भारत एक्सप्रेस उपेंद्र राय जी के लंबे अनुभव का प्रतिफल है. पूरी टीम को देख कर लगता है कि पूरा एक लंबा अनुभव टीवी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बारे में उसका समावेश होगा. मैं उपेंद्र जी को खासतौर से बधाई देता हूं उनका एक लंबा अनुभव है पत्रकारिता में उसका समावेश देखने को मिलेगा.”

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि “भारत एक्सप्रेस के इस कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं. मैं ये अपेक्षा करता हूं कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में, मीडिया के रुप में अपनी भूमिका को सहजता के साथ निभाएं. मेरी शुभकामनाएं है.”

लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि “मैं भारत एक्सप्रेस को बहुत-बहुत बधाई देती हूं, मुझे उम्मीद है कि जनता की समस्याओं को खबर के रुप में भारत एक्सप्रेस अपने चैनल के माध्यम से सत्य,साहस और समर्पण के साथ पहुंचाएगा.”

सपा की वरिष्ठ नेता जूही सिंह ने कहा कि “सत्य, साहस और समर्पण के साथ भारत एक्सप्रेस चैनल लांच हुआ है. मुझे पूरा विश्वास है कि इन जीवन मूल्यों पर चैनल खरा उतरेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए एक अच्छा चैनल लांच हुआ है. इसके साथ ही मैं चैनल को बहुत-बहुत बधाई देती हूं और मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सफल होंगे.”

ये भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस के विजन सत्य, साहस और समर्पण की एक और उड़ान, ‘लखनऊ’ ब्यूरो ऑफिस का उद्घाटन, अब यूपी खबरों को भी मिलेगी नई धार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि “चैनल के चेयरमैंन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय के तेवर देखने को मिलेगा. हम उम्मीद करते हैं कि जनता की भावनाएं और जनता के अपेक्षाओं पर ये चैनल दिन दोगुनी और रात चौगुनी प्रगति करेगा और एक मील का पत्थर साबित होगा.”

प्रमुख सचिव गृह और सूचना संजय प्रसाद ने कहा कि “मैं पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. यही कामना करते हैं कि आप प्रगति करें, सच्ची और अच्छी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

3 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

5 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

7 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

8 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

42 minutes ago