देश

क्रिकेटर सुरेश रैना की बुआ-फूफा के हत्यारे का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर, 50 हजार का था इनामी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रिकेटर सुरेश रैना के बुआ-फूफा की हत्या के एक आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया है. मारे गए आरोपी का नाम रशीद उर्फ़ सिपहिया बताया जा रहा है. मृतक बदमाश ने कुछ महिने पहले ही पठानकोट में डकैती के दौरान क्रिकेटर सुरेश रैना के बुआ फूफा और एक अन्य की हत्या कर दी थी. मुजफ्फरनगर की शाहपुर पुलिस ने मारे गए बदमाश के पास से एक देसी तमंचा, मोटर साइकिल और एक रिवाल्वर के अलावा काफी मात्रा में कारतूस भी बरामद किया है. मृतक के पास से बरामद बाइक चोरी की बताई जा रही है.

ऐसे मारा गया बदमाश

कल शनिवार की शाम को मुजफ्फरनगर की शाहपुर पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश शाहपुर और बुढ़ना क्षेत्र में दिखाई दिए हैं. ये लोग बावरिया गैंग के सदस्य हैं और इलाके  में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. इस बात की जानकारी होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने एसओजी मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था.

इसी दौरान साहडूडी रोड पर जब पुलिस को दो बाइक सवारों दिखाई दिए तो उन्हें रोकने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने पुलिस पर ही हमला बोल दिया. जबावी कार्रवाई में रशीद उर्फ़ सिपहिया पुलिस की गोली से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. इस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली थानाध्यक्ष शाहपुर बबलू कुमार को भी लगी जिसके वे घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi: ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी मामले में कोर्ट के फैसले को चुनौती देंगे राहुल गांधी, जानें क्या है कांग्रेस की तैयारी ?

शातिर बदमाश था सिपहिया

मृतक बदमाश राशिद उर्फ सिपहिया बावरिया गिरोह का शातिर और खतरनाक सदस्य था. मुरादाबाद निवासी राशिद ने कई राज्यों में लूट और डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. इस पर लगभग अलग-अलग राज्यों में 15-16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. एसएसपी मुजफ्फरनगर संजीव सुमन के अनुसार मारे गए बदमाश राशिद ने क्रिकेटर सुरेश रैना की बुआ-फूफा की हत्या की थी और पुलिस इसकी तलाश में थी. सिपहिया पर पुलिस ने 50 हज़ार रूपये का इनाम भी घोषित था.

Rohit Rai

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

3 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

5 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

19 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

28 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

42 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

44 minutes ago