होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा आर्यन खान और सलमान का ये वीडियो
Nita Mukesh Ambani Cultural Centre Inauguration: ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (NMACC) के उद्घाटन समारोह में लगभग हर बड़ा सितारे मौजूद थे. आमिर खान, आलिया भट्ट, सलमान खान, कृति सनोन और वरुण धवन जैसे सितारों ने उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई, लेकिन शाहरुख के लाडले आर्यन खान और सलमान खान ने यहां पैपराजी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस मौके पर उनका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें आर्यन सलमान के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं और कई सारे पोज भी दे रहे हैं.
इस खास मौके पर सलमान खान काले रंग का सूट पहने नजर आ रहे, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे, वहीं शाहरुख खान के फैमली गौरी, आर्यन और सुहाना भी मौजूद थे. इस मौके पर शाहरुख के लाडले और सलमान खान का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. यहां आर्यन खान ने सलमान के साथ जमकर पोज दिए. वहीं कई वीडियो क्लिप में आर्यन खान अपनी फैमिली और सलमान के साथ फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं. फोटो क्लिक होने के बाद आर्यन ने विनम्रता से अभिनेता का शुक्रिया अदा किया और बाद में मुस्कुरा कर पोज दिया. इस वीडियो पर सलमान के फैन्स भी काफी प्यार बरसा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- लखनऊ में शुरू हुआ भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क का ऑफिस, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने किया उद्घाटन
नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में Jio वर्ल्ड गार्डन में बनाया गया है. केंद्र में 3 प्रदर्शन कला स्थल हैं. यह सांस्कृतिक केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसमें डायमंड बॉक्स, स्टूडियो थिएटर, आर्ट हाउस और पब्लिक आर्ट जैसी कई चीजें हैं. इस सांस्कृतिक केंद्र को विशेष रूप से आगंतुकों को विश्व स्तरीय अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है.
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…
Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…