देश

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय को APJ अब्दुल कलाम अवॉर्ड, पूर्व राष्ट्रपति की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे सम्मानित

भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की 8वीं पुण्यतिथि कल यानी 27 जुलाई, 2023 को मनाई जाएगी. इस मौके पर एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन एक कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रहा है. एपीजे अब्दुल कलाम ग्लोबल फाउंडेशन (अवॉर्ड्स) ने वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की है. विज्ञान भवन में गुरुवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय को युवाओं को प्रेरित करने व अनगिनत लोगों का भविष्य संवारने के लिए ‘आइकॉनिक मीडिया पर्सनालिटी ऑफ द कंट्री’ की श्रेणी में एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

इस मौके पर एक कॉन्क्लेव का आयोजन भी किया जाएगा, जिसका शीर्षक होगा- भारत को G20 की अध्यक्षता कैसे मिली और इसके सुखद परिणाम क्या होंगे? इसके पहले वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को टायकून ग्लोबल मैगजीन की तरफ से आयोजित टाइकून ग्लोबल गवर्नेंस एंड बिजनेस अवॉर्ड सेरेमनी में ‘मोस्ट इंपैक्टफुल जर्नलिस्ट इन इलेक्ट्रॉनिक एंड सोशल मीडिया’ अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.

वहीं ग्लोबल मैगजीन GTTC INSIGHTS ने भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय को अपने कवर पेज पर जगह दी थी. प्रसिद्ध टायकून मैगजीन ने भी उन्हें अपने कवर पेज पर जगह दी थी.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. इसी वर्ष मई महीने में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें ‘चाणक्य अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

4 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

17 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

30 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

35 minutes ago