देश

इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले-मेरे तीसरे टर्म में दुनिया की टॉप 3 इकॉनमी में होगा भारत… ये मेरी गारंटी है

पीएम मोदी (PM Modi) ने बुधवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में नए इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (IECC) का उद्घाटन किया. इस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का नाम ‘भारत मंडपम’ रखा गया है. दिल्ली में नए भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) कॉम्प्लेक्स ‘भारत मंडपम’ के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, अभिनेता आमिर खान और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “भारत मंडपम को देखकर हर भारतीय आनंदित है और गर्व महसूस कर रहा है. भारत मंडपम भारत के सामर्थ्य का, भारत की नई उर्जा का आह्वान है. भारत मंडपम भारत की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है.”

बलिदान देने वाले मां भारती के बेटे-बेटियों को श्रद्धांजलि: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “आज का दिन हर देशवासी के लिए एतिहासिक है. आज कारगिल विजय दिवस है. देश के दुश्मनों ने जो दुस्साहस दिखाया था उसे मां भारती के बेटे-बेटियों ने अपने पराक्रम से परास्त कर दिया था. कारगिल युद्ध में अपना बलिदान देने वाले प्रत्येक वीर को मैं पूरे राष्ट्र की तरफ से श्रद्धांजलि देता हूं.

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

12 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

13 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

23 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago