भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने रविवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उपेंद्र राय ने जल्द ही लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया और उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट और हस्तक्षेप’ एवं ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट की. इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से समसामयिक विषयों पर बातचीत की.
वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने इस मुलाकात के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि आज मुझे भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से मिलने का अवसर मिला, जहां मैंने उन्हें अपनी पुस्तक ‘हस्तक्षेप और नज़रिया’ की प्रतियों के साथ ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया.
इससे पहले उपेंद्र राय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. उन्होंने शनिवार को दिल्ली के एलजी वी.के. सक्सेना से भी मुलाकात कर उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ के विजन डॉक्यूमेंट के साथ अपनी पुस्तक ‘हस्तक्षेप और नज़रिया’ की प्रतियां भेंट की थीं.
बता दें कि, उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…