देश

Covid In India: 24 घंटे में सामने आए 227 नए केस, 1 की मौत

Covid In India: भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना (Corona) कहर बरपा रहा है. कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. चीन में सबसे ज्यादा कोविड-19 (Covid 19) अपना कहर बरपा रहा है. इस बीच भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के कुल 227 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले दिन 201 मामले सामने आए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को इस बात की जानकारी दी गई.

केद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इसी अवधि में, देश में कोरोना से संबंधित 1 और मौत दर्ज की गई है, जिससे मौतों का आंकड़ा 5,30,693 पहुंच गया. इस बीच, भारत में कोरोना (Covid In India) के एक्टिव केसों की संख्या 3,424 है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.01 प्रतिशत है.

ये भी पढ़ें : covid cases in china: चीन में कोरोना का कहर जारी, अगले 3 महीने में कोविड की चपेट में होगी 60 प्रतिशत आबादी

पिछले 24 घंटों में ठीक हुए 198 मरीज

देश की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में 0.14 प्रतिशत है, जबकि दैनिक 0.18 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में 198 रोगियों के ठीक हुए हैं. यानी, भारत की रिकवरी दर 98.80 प्रतिशत है. साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 1,29,159 परीक्षण किए गए. पिछले 24 घंटों में दिए गए 1,11,304 टीकों के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 220.05 करोड़ से अधिक हो गया.

ये भी पढ़ें : Covid in China: अस्पताल भरे, कब्रिस्तान में जगह नहीं… एक दिन में 3.7 करोड़ केस! चीन में कोरोना बन रहा ‘काल’

कोरोना को लेकर अलर्ट पर हैं सरकारें

चीन और कई देशों में हाल ही में कोरोना (Corona) के मामलों में आई तेजी के बाद वैश्विक स्तर पर कोविड (Covid) की स्थिति पर केंद्र सरकार नजर बनाए हुए है. साथ ही सभी लोगों को मास्क (Mask) पहनने की सलाह भी दी गई है. केंद्र के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में कोरोना (Corona) को लेकर सरकारें अलर्ट पर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago