उर्दू पत्रिकारिता पर आधारित ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव’
Bharat Express Urdu Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की उर्दू टीम की ओर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उर्दू पत्रकारिता पर आधारित ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव’ आयोजित किया गया. इसे ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ नाम दिया गया, जिसका तात्पर्य है- उर्दू पत्रकारिता की महफ़िल.
इस कॉन्क्लेव में भारत एक्सप्रेस के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने प्रमुख अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने इस अवसर पर कहा कि उर्दू और हिन्दी दो अलग अलग भाषाएं नहीं हैं. भारत एक्सप्रेस हिन्दी-इंग्लिश के साथ-साथ उर्दू में भी सेवाएं देता है.
इस अवसर पर भारत एक्सप्रेस उर्दू के एडिटर डॉ. खालिद रजा खान और उर्दू टीम के सभी सहयोगी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. डॉ. खालिद रजा ने प्रमुख हस्तियों की आगवानी की. कार्यक्रम में राजनीति और पत्रकारिता की कई चर्चित हस्तियां शरीक हुईं.
मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी-जोधपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अख्तरुल वासे (पद्मश्री से सम्मानित) को भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की उर्दू टीम ओर से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रो. अख्तरुल वासे ने भारत एक्सप्रेस परिवार के आयोजन की प्रशंसा की और सम्मानित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.
इस कॉन्क्लेव के लिए जमीयत उलेमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी, राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सैयद नासिर हुसैन और समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन चौधरी और वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर गठित JPC के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल समेत समेत अनेक लोग आमंत्रित किए गए.
हमारे यूट्यूब चैनल पर देखिए इस कॉन्क्लेव का पूरा वीडियो—
यह भी पढ़िए: उर्दू पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव’ में किया जाएगा सम्मानित
– भारत एक्सप्रेस
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…
Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…
SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…