गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कई होटलों को बम से उड़ाने (Luckhnow Hotel Bomb Threat) की धमकी मिली है. मेल भेज कर होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. लखनऊ के राणा प्रताप मार्ग स्थित होटल फॉर्च्यून, लेमन ट्री, होटल मैरियट समेत कई होटलों को धमकी मिली है. इसके बाद आनन-फानन में होटल संचालकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बड़े पैमाने पर जांच में जुट गई है. मेल भेजने वाले की भी जांच की जा रही है.
भारत में इस साल अप्रैल से अक्टूबर तक कई स्कूलों, कॉलेजों, होटलों और हवाई अड्डों को बम की धमकी के ईमेल और कॉल मिले हैं. ये धमकियां दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई और जयपुर सहित कई शहरों में दी गई. इसको लेकर स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. ज्यादातर धमकियां सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से दी गई हैं. अब मामलों की जांच के लिए केंद्र सरकार मेटा और एक्स जैसी सोशल मीडिया एजेंसियों की मदद लेने जा रही है.
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें विभिन्न एयरलाइनों को मिल रही बम की फर्जी धमकियों के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित सभी मध्यस्थों की जिम्मेदारी तय की गई है. इन अफवाहों को रोकने में विफल रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से एयरलाइनों को फर्जी बम धमकी के संदेशों के बारे में डेटा साझा करने और ऐसी गतिविधियों के पीछे के लोगों की पहचान करने के लिए कहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…
SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच AQI 244 के पार पहुंच गया है.…
Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…