Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बज़्म-ए-सहाफ़त: Bharat Express Urdu Conclave में उर्दू के प्रसिद्ध विद्वानों और राजनेताओं को किया गया सम्‍मानित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया. इसमें उर्दू पत्रकारिता कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और उर्दू पत्रिकारिता के प्रख्‍यात पत्रकारों को सम्मानित किया गया.

bharat-express-urdu-conclave-Bazm - E- Sahafat-organized-by-bharat-express-urdu-team-at-delhi

उर्दू पत्रिकारिता पर आधारित ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव’

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bharat Express Urdu Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की उर्दू टीम की ओर से राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में उर्दू पत्रकारिता पर आधारित ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव’ आयोजित किया गया. इसे ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ नाम दिया गया, जिसका तात्‍पर्य है- उर्दू पत्रकारिता की महफ़िल.

इस कॉन्क्लेव में भारत एक्सप्रेस के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्‍याम राय ने प्रमुख अ​तिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्‍याम राय ने इस अवसर पर कहा कि उर्दू और हिन्दी दो अलग अलग भाषाएं नहीं हैं. भारत एक्सप्रेस हिन्दी-इंग्लिश के साथ-साथ उर्दू में भी सेवाएं देता है.

इस अवसर पर भारत एक्सप्रेस उर्दू के एडिटर डॉ. खालिद रजा खान और उर्दू टीम के सभी सहयोगी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. डॉ. खालिद रजा ने प्रमुख हस्तियों की आगवानी की. कार्यक्रम में राजनीति और पत्रकारिता की कई चर्चित हस्तियां शरीक हुईं.

मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी-जोधपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अख्तरुल वासे (पद्मश्री से सम्‍मानित) को भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की उर्दू टीम ओर से सम्‍मानित किया गया. इस अवसर पर प्रो. अख्तरुल वासे ने भारत एक्सप्रेस परिवार के आयोजन की प्रशंसा की और सम्‍मानित करने के लिए धन्‍यवाद ज्ञापित किया.


§§§ कॉन्‍क्‍लेव की झलकियां §§§


इस कॉन्क्लेव के लिए जमीयत उलेमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी, राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद, कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सैयद नासिर हुसैन और समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन चौधरी और वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर गठित JPC के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल समेत समेत अनेक लोग आमंत्रित किए गए.

‘भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव’ में जुटे अतिथियों की सूची.
‘भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव’ में जुटे अतिथियों की सूची.

हमारे यूट्यूब चैनल पर देखिए इस कॉन्क्लेव का पूरा वीडियो—

यह भी पढ़िए: उर्दू पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव’ में किया जाएगा सम्मानित

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital