देश

मंच पर सावधान की मुद्रा में खड़े थे राहुल गांधी और राष्ट्रगान की जगह बजने लगी दूसरी धुन, देखें वीडियो

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी महाराष्ट्र के पड़ाव पर है. इस यात्रा के दौरान राहुल काफी जनसभाएं भी कर रहे हैं. कांग्रेस की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है. यात्रा के समय राहुल गांधी से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए है. हाल ही में महाराष्ट्र के वासिम में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राष्ट्रगीत की जगह कोई दूसरा गाना बजने लगा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसके बाद एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा के इस कारनामे पर बीजेपी ने निशाना साध दिया. हालांकि यात्रा के दौरान राष्ट्रगान चलाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ही कहा था.

बीजेपी ने साध दिया निशाना

वहीं इस मामले पर बीजेपी के नेताओं ने एक बार फिर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साध दिया है. उन्होने इसका जिम्मेदार राहुल गांधी और कांग्रेस को ही ठहराया. इसका घटना के बाद बीजेपी नेता नितेश राणे ने इस घटना का एक वीडियो भी साझा किया है. और ट्वीट कर लिखा कि राहुल का ‘कॉमेडी सर्कस’. वहीं तमिलनाडु के बीजेपी नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी वही वीडियो शेयर कर लिखा कि राहुल गांधी, यह क्या है?.

राहुल गांधी ने रुकवाया गाना

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने जब राष्ट्रगान बजाने को कहा तो गलती से कोई दूसरा राष्ट्रगान बजने लगा. जिसके बाद लगभग राहुल 5 सेकेंड तक तो सावधान मुद्रा में खड़े रहें. लेकिन जब उन्हे एहसास हुआ कि गलत गाना बज रहा है तो फौरन उन्होंने नेताओं को रोक दिया और राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहने लगे. हालांकि वहा शोर था जिसकी वजह से कुछ नेता उनकी बात को समझने में समय लगा दिया. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिसकी वजह से वो ट्रोल होने लगे.

सोशल मीडिया पर भी राहुल का उड़ा मजाक

बीजेपी के अलावा सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी को ट्रोल किया जाने लगा. लोग तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रिया देने लगे. कई राहुल गांधी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. जिसके बाद से राहुल की एक फिर ना चहाते हुए भी फजीहत हो गई

– भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

5 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

21 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

26 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

28 minutes ago

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

48 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

53 minutes ago