देश

भारत रत्न डॉ. APJ Abdul Kalam की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

भारत आज अपने पूर्व राष्ट्रपति, ‘मिसाइल मैन’ और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) की पुण्यतिथि मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की. इन नेताओं ने कलाम साहब के दूरदर्शी नेतृत्व, वैज्ञानिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय कार्यों को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारे प्रिय, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि. उन्हें एक प्रेरक दूरदर्शी, उत्कृष्ट वैज्ञानिक, मार्गदर्शक और एक महान देशभक्त के रूप में याद किया जाता है. राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय था. उनके विचार भारत के युवाओं को एक विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं.”

APJ Abdul Kalam को किया नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “एक दूरदर्शी नेता और जनता के राष्ट्रपति, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी (APJ Abdul Kalam) की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन. विज्ञान प्रयोगशाला से लेकर राजनीतिक क्षेत्र तक, उनके व्यापक योगदान ने एक नए और उन्नत भारत की नींव रखी है. वे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रकाश स्तंभ बने रहेंगे.”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति, ‘मिसाइल मैन’, भारत रत्न, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण उनका जीवन समूचे राष्ट्र के लिए एक दिव्य प्रेरणा है. विज्ञान, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में प्रज्वलित उनके विचार-दीप हम सभी को आलोकित करते रहेंगे.”

यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: पीएम मोदी आज 11 बजे करेंगे ‘मन की बात’, प्रसारित होगा 124वां एपिसोड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी ने एक्स पर लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद्, भारत रत्न से अलंकृत “मिसाइल मैन” डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी (APJ Abdul Kalam) की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन. विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में आपका योगदान अद्वितीय है. आपने युवाओं को न केवल बड़े सपने देखना सिखाया, बल्कि उन्हें साकार करने की दिशा भी दिखाई. आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है जो सदैव हमें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

21 minutes ago

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी के कॉन्सेप्ट की कॉपी, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव का तीखा तंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…

28 minutes ago

दिवाली से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 6,507 कंप्यूटर टीचर्स का DA 221% हुआ

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…

28 minutes ago

‘मैं धन्य हो गई…’, अमित शाह के हाथों सम्मान पाकर क्या बोलीं भिनेत्री हिमानी शिवपुरी?

अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…

38 minutes ago

गिल-कोहली-रोहित फेल, फिर भी जीत गई टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…

43 minutes ago