खेल

मैनचेस्टर टेस्ट में Bumrah के नाम ‘शर्मनाक शतक’ का रिकॉर्ड दर्ज, क्रिकेटर के 7 साल के टेस्ट करियर में लगा दाग

IND vs ENG: मैनचेस्टर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. पहले बल्लेबाज़ी में 358 रन पर सिमटी भारतीय टीम की उम्मीदें गेंदबाजों पर टिकी थीं, लेकिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन ठोककर भारत को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया.

इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी बेहद फीकी नजर आई, और Jaspreet Bumrah के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ गया जिसे वह शायद ही याद रखना चाहें. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जो आमतौर पर अपनी सटीक लाइन-लेंथ और धारदार गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं, इस बार मैनचेस्टर की पिच पर संघर्ष करते नजर आए.

बुमराह ने 33 ओवरों में 112 रन लुटाए और सिर्फ दो विकेट ही निकाल पाए. टेस्ट करियर में यह पहली बार है जब बुमराह ने एक पारी में 100 से ज्यादा रन खर्च किए हैं. इससे पहले उनका सबसे महंगा स्पेल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था, जब उन्होंने 99 रन दिए थे. लेकिन इस बार वह आंकड़ा भी पीछे छूट गया. 48 टेस्ट और 91 पारियों के बाद पहली बार बुमराह को इतनी मार झेलनी पड़ी है.

अब भी बाकी गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन

बेशक मैनचेस्टर टेस्ट में बुमराह के नाम यह ‘शर्मनाक रिकॉर्ड’ जुड़ गया हो, लेकिन पूरी सीरीज में उनका प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है. उन्होंने अब तक दो बार पारी में पांच विकेट लेकर कुल 14 विकेट झटके हैं और वह भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज हैं, वो भी तब जब उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट नहीं खेला था.

भारत के लिए 11 साल बाद शर्मनाक आंकड़ा

बुमराह की लय में गिरावट और बाकी गेंदबाजों की नाकामी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड के 669 रनों के जवाब में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में 11 साल बाद एक पारी में 600 से ज्यादा रन खाए हैं.

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2025: 14 सितंबर को फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, 9 से 28 सितंबर तक UAE में होगा एशिया कप

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

12 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

21 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

36 minutes ago