Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“ऑपरेशन लोटस कहां से होता है, इसपर ध्यान क्यों नहीं?”, कांग्रेस नेताओं पर ED की कार्रवाई से भड़के टीएस सिंहदेव

राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर चुनाव प्रचार तेजी के साथ चल रहे हैं. इसी बीच प्रदेश में ईडी की एंट्री से नेताओं में हड़कंप मच गया है.

ईडी की कार्रवाई से भड़के डिप्टी सीएम

ईडी की कार्रवाई से भड़के डिप्टी सीएम

राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर चुनाव प्रचार तेजी के साथ चल रहे हैं. इसी बीच प्रदेश में ईडी की एंट्री से नेताओं में हड़कंप मच गया है. कांग्रेस प्रदेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर और सीकर में स्थित आवासों पर ED ने रेड डाली है. इसके अलावा सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को पूछताछ के नोटिस जारी किया है. ईडी की इस कार्रवाई से भड़के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बयान दिया है.

“ईडी का दुरुपयोग बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए”

टीएस सिंहदेव ने ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा कि ईडी का दुरुपयोग बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए. ईडी को निष्पक्ष तरीके से अपना कार्य करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि ऐसा कतई नहीं होना चाहिए कि राजनीति से जुड़े एक पक्ष के लोग या कारोबारी, जो किसी से जुड़े हुए हैं, सिर्फ उन्हें ही टारगेट किया जाए.

सत्ता पक्ष पर कार्रवाई क्यों नहीं- डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने कहा कि “गलती है तो ये जरूरी नहीं कि सिर्फ एक राजनैतिक पक्ष या विपक्ष के लोग ही करते हैं और सत्ता पक्ष के लोग बिल्कुल पाक-साफ हैं. जो बीजेपी से जुड़ी हुई पार्टियां हैं क्या उनके यहां कोई कमी नहीं है.”

ऑपरेशन लोटस के मामले में ईडी चुप क्यों है- सिंहदेव

टीएस सिंहदेव ने कहा कि ये ऑपरेशन लोटस कहां से होता है? बड़ी-बड़ी राशियों की बात हम लोग सोचते हैं, ऐसे में ये कमल कहां से खिलता है. अब तक इसपर ईडी ने ध्यान क्यों नहीं दिया. छत्तीसगढ़ में ही नागरिक आपूर्ति निगम में घोटाला हुआ, नकद रुपये भी मिले. इस मामले की इनकम टैक्स विभाग ने भी जांच की. उसके बाद मामला भी दर्ज हुआ, लेकिन ईडी ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके अलावा तमाम ऐसे मामले सामने आए, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय को कार्रवाई करनी चाहिए थी. फिर भी कुछ नहीं किया गया. ये शर्मनाक है.

यह भी पढ़ें- Cash For Query: “दर्शन हीरानंदानी को संसद की लॉगिन ID-Password दिया, लेकिन सवाल…”, महुआ ने किया बड़ा खुलासा

परीक्षा पत्र लीक मामले ईडी ने की छापेमारी

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्थान में परीक्षा पत्र लीक मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है. इसके अलावा मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में नोटिस भेजकरल पूछताछ के लिए बुलाया है. वैभव गहलोत को 27 अक्टूबर तक ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन वे नहीं हुए, जिसके बाद ईडी ने उन्हें दिल्ली स्थित दफ्तर पर बुलाया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest