देश

UP News: पुलिस की वर्दी में बनाई रील, FIR दर्ज होते ही फरार हुआ यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बॉडी बिल्डर व फेमस यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान अपने दबंग स्टाइल और आकर्षक छवि के चलते सोशल मीडिया पर एक अलग जगह बना ली है. अब्दुल्ला के वीडियो वायरल होते रहते हैं. हालांकि, इस बीच पठान मुसिबत में फंस गए हैं. दरअसल, पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो बनाना पठान को भारी पर गया है. उनके खिलाफ पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि, इस वीडियो में पठान पुलिस वर्दी पहनकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान इस वीडियो में यूपी पुलिस की वर्दी पहने हैं और अपने एक दर्जन से अधिक बाउंसरों के साथ चलते हुए दिख रहे हैं और बाउंसरों ने हाथ में तिरंगा ले रखा है. वीडियो के वायरल होने के बाद से ही मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाने में आईपीसी 171 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पठान फरार हो गया है. फेमस यूट्यूबर बनने के बाद अब्दुल्ला पठान ने जिले में एक दवाखाना खोल लिया है, जिसका पंजीकरण नहीं कराया गया है और लोगों को दवाइयां दी जा रही हैं.

ये भी पढ़ें– UP News: गीता प्रेस गोरखपुर के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक, बोले- समाज को हुई अपूरणीय क्षति

इसकी जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दवाखाने में छापामारी की और बताया जा रहा है कि इसी के बाद से अब्दुल्ला पठान फरार है. दूसरी ओर पुलिस वर्दी में रील बनाने को लेकर खबर सामने आ रही है कि पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है. इस मामले में एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने मीडिया को जानकारी दी कि वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ था. कुंदरकी थाने में यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान के खिलाफ के दर्ज कर ली गई है. अब्दुल्ला पठान की गिरफ्तारी के लिए कुंदरकी पुलिस लगातार दबिश दे रही है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

36 दवाइयों के नमूने भेजे गए

बता दें कि छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 36 दवाइयां के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है तो वहीं खबर सामने आ रही है कि छापेमारी के दो दिन बाद ही अब्दुल्ला पठान ने फिर से दवाखाना को खोल दिया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर क्षेत्रीय लोगों ने वायरल कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

11 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

26 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

1 hour ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago