Categories: देश

Manoj Tiwari: तीसरी बार पिता बने BJP सांसद मनोज तिवारी, बोले- मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का हुआ आगमन

Manoj Tiwari: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर एक बार फिर खुशियों किलकारी गूंजी है. मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि सुरभि तिवारी ने एक बेटी को जन्म दिया है. ट्वीट के साथ ही मनोज तिवारी ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनकी पत्नी सुरभि अस्पताल के बेड पर लेटी हुई है.

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने ट्वीट में लिखा कि, बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी. मनोज तिवारी के इस पोस्ट पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है.

तीसरी बार पिता बने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी

भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो मनोज तिवारी की दो शादियां हुई है. मनोज की पहली शादी रानी तिवारी से हुई थी, लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चल सका. शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों का तलाक हो गया. इस शादी से मनोज तिवारी की एक बेटी है. जिसका नाम रीति तिवारी है. रानी से तलाक के बाद मनोज को फिर प्यार हुआ और उनकी जिंदगी में सुरभि की एंट्री हुई. 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि से शादी की. इस शादी से मनोज को एक बेटी है जिसका नाम सान्विका है और अब सुरभि ने एक और बेटी को जन्म दिया है.

 

शेयर किया था पत्नी के बेबी शावर का वीडियो

बीते 21 नंबवर को मनोज तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीसरी बार पिता बनने की जानकारी शेयर की थी. मनोज ने सुरभि के बेबी शॉवर का खूबसूरत सा वीडियो शेयर किया था. वीडियो में सुरभि बेबी बंप प्लांट करती नजर आई थीं .

 

बता दें कि मनोज तिवारी राजनीति में आने से पहले भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिया था. मनोज तिवारी ने सैकड़ों भोजपुरी गाने गाए है, तो वहीं फिल्मों में एक्टिग भी की है. लेकिन जब से मनोज तिवारी राजनीति में सक्रिय हुए और सांसद बने तब से अब फिल्में कम करते है.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

57 seconds ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

27 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

36 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

47 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

49 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago