दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
श्रीलंका भारत समेत सात देशों के लिए मुफ्त पर्यटक वीजा सुविधा जारी रखेगा
On Arrival Visa for Indians: हिंद महासागर में स्थित पड़ोसी देश श्रीलंका ने भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों के लिए मुफ्त पर्यटक वीजा सुविधा मुहैया कराने का फैसला लिया है. श्रीलंका की सरकार ने कहा है कि वह भारत, चीन, रूस, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया के लोगों के मुफ्त पर्यटक वीजा सुविधा प्रदान करेगी.
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका की सरकार ने आगमन पर वीजा (ऑन-अराइवल वीजा) के लिए शुल्क में बढ़ोतरी से जुड़े विवाद के बीच यह निर्णय लिया है. श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘देश में आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए 30 दिनों के वीजा के लिए मौजूदा 50 अमेरिकी डॉलर का शुल्क और वर्तमान में सात देशों के नागरिकों को दी जाने वाली मुफ्त वीजा सेवा को बनाए रखने का निर्णय लिया गया है, जिनमें भारत, चीन, रूस, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया शामिल हैं.
जानकारों की मानें तो मौजूदा वीजा शुल्क और मुफ्त वीजा सेवा को बरकरार रखने का श्रीलंका की सरकार का निर्णय नई ‘ऑन-अराइवल वीजा’ प्रणाली को लेकर कई दिनों तक जारी कड़ी आलोचना के बाद आया है. वीजा जारी करने का काम यहां भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विदेशी कंपनी द्वारा किया जा रहा था.
— भारत एक्सप्रेस
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…