देश

हाथरस में हुईं 123 मौतों का भोले बाबा को कोई मलाल नहीं? नारायण साकार हरि बोले- जो आया है, उसे जाना ही है

यूपी के हाथरस में 2 जुलाई को भोले बाबा की सत्संग के बाद मची भगदड़ में 123 लोगों की जान चली गई थी. अब, स्वयंभू संत नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा ने कहा है कि होनी को कोई नहीं टाल सकता है.

होनी को कौन टाल सकता है?- भोले बाबा

भोले बाबा ने कहा कि 2 जुलाई की घटना के बाद से वह अवसाद से ग्रसित हैं, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है, जो आया है उसे एक दिन तो जाना ही है, भले कोई आगे पीछे हो. हमारे वकील डॉ. एपी सिंह एवं हमें भी जैसा प्रत्यक्षदर्शियों ने विषैला स्प्रे के बारे में बताया, वह पूर्णत: सत्य है कि कोई न कोई साजिश जरूर हुई है.

पीड़ितों के साथ खड़े हैं- भोले बाबा

उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने में लगे हुए हैं. लेकिन, हमें एसआईटी और न्यायिक आयोग की जांच पर पूरा भरोसा है. हमारे सभी अनुयायियों को भी पूरा भरोसा है. जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी होगा और साजिशकर्ता बेनकाब होंगे. हमने वकील डॉ. एपी सिंह के माध्यम से कमेटी के महापुरुषों से विनती की थी कि वह दिवंगत लोगों के परिजनों और इलाजरत घायलों के साथ तन-मन-धन से खड़े रहें. जिसको सभी महापुरुषों ने अपनी-अपनी सामर्थ्यनुसार मानना भी शुरू किया है और हम उन्हें धन्यवाद प्रेषित करते हैं.

यह भी पढ़ें- सीबीआई की ओर से की गई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई पूरी, हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

उन्होंने आगे कहा कि चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार स्वास्थ्य लाभ के लिए अपनी जन्मभूमि निज प्रवास बहादुरनगर में हूं. सभी महामंत्र का सहारा ना छोड़ें, कठिन समय में सभी को सदमति और सद्बुद्धि प्राप्त होने का वही माध्यम है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

13 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

26 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

31 minutes ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

1 hour ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 hours ago