दुनिया

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, 16 सैनिकों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के अपर जिले में security forces पर हुए हमले में 16 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए. यह हमला मकीन क्षेत्र में देर रात हुआ और इसे हाल के महीनों में सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. Khurasan Diary की रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लिटा सर क्षेत्र में स्थित एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया गया.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर लगातार terrorist attacks हो रहे हैं. माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे Tehrik-e-Taliban Pakistan (TTP) का हाथ है, जो इस क्षेत्र में सक्रिय है. इससे पहले 5 अक्टूबर को भी कई हमलों में 16 सैनिक मारे गए थे.

टीटीपी के हमले बढ़ते तनाव का कारण

टीटीपी, जिसे एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन के रूप में पहचाना गया है, पाकिस्तान में हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में TTP-led attacks और बलूच विद्रोहियों के हमलों में इस साल अब तक सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों की जान जा चुकी है.

पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की Taliban government टीटीपी आतंकियों को समर्थन दे रही है. हालांकि, अफगान तालिबान इन आरोपों से इनकार करता रहा है और दावा करता है कि उनकी जमीन का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया जाएगा.

शांगला जिले में पुलिस चौकी पर हमला

मंगलवार को खैबर पख्तूनख्वा के शांगला जिले के चकेसर इलाके में terrorists ने एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया था. इस हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए थे और तीन घायल हो गए. Police officials ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत बट्टाग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया.


इसे भी पढ़ें- रूस के कजान में 9/11 जैसा हमला, तीन हाई-राइज इमारतों पर ड्रोन अटैक


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

15 minutes ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

35 minutes ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

1 hour ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

2 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

3 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

3 hours ago