दुनिया

रूस के कजान में 9/11 जैसा हमला, तीन हाई-राइज इमारतों पर ड्रोन अटैक

रूस के कजान शहर में भीषण ड्रोन अटैक हुआ है, जिसने अमेरिका के 9/11 हमले की याद दिला दी है. कजान शहर में सीरियल ड्रोन अटैक किए गए, जो तीन ऊंची इमारतों पर हुए. इन हमलों से भारी नुकसान हुआ है.

कजान की ऊंची इमारतों पर हुए इन ड्रोन हमलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि अलग-अलग दिशाओं से आ रहे ड्रोन इमारतों से टकरा रहे हैं. टकराने के बाद बड़े धमाके होते हुए भी नजर आ रहे हैं.

रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन पर लगाया आरोप

रूस ने इन हमलों का सीधा आरोप यूक्रेन पर लगाया है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि ये ड्रोन हमले यूक्रेन ने किए हैं. मंत्रालय का दावा है कि रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने कजान के ऊपर उड़ रहे एक यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया. दूसरी ओर, कजान के मेयर ऑफिस ने रूसी मीडिया एजेंसी स्पुतनिक को बताया कि हमले की वजह से सोवेत्स्की, किरोव्स्की और प्रिवोलज्स्की जिलों के कई घरों में आग लग गई.

जिन इमारतों में आग लगी है, वहां राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है. प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है. इमारतों से निकाले गए लोगों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था की गई है.

रूसी क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

रूसी क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, “सारातोव में ड्रोन हमले के बाद चार लोग घायल हुए हैं. इनमें से एक महिला की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”

मंत्रालय ने कहा, “एक महिला को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया है. तीन अन्य घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया.”

इसके अलावा, सारातोव के गगारिन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हवाई यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है. ड्रोन हमले के कारण क्षेत्र में विमानों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया. हवाईअड्डे के प्रेस सेवा ने इस बात की पुष्टि की है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

4 minutes ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

17 minutes ago

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

52 minutes ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

1 hour ago