Bhupesh Baghel Statement On Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी ने जैसे ही नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, वैसे ही सियासत में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया. दिलचस्प बात यह रही कि इस फैसले पर सबसे अलग प्रतिक्रिया कांग्रेस की ओर से सामने आई. सत्ता के खिलाफ मुखर रहने वाली कांग्रेस को नितिन नबीन में एक अजीब-सी ‘पॉजिटिव साइन’ नजर आने लगी है.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने नितिन नबीन के नाम पर ऐसा तंज कसा, जो सिर्फ मजाक नहीं बल्कि राजनीतिक संकेत भी माना जा रहा है. उन्होंने इशारों-इशारों में यह जताने की कोशिश की कि भाजपा का यह फैसला कांग्रेस के लिए नुकसान नहीं, बल्कि भविष्य की उम्मीद भी बन सकता है.
दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा की मौजूदगी में नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद रायपुर में भूपेश बघेल से जब इस पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि यह कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब पहले ‘नितिन’ यानी नितिन गडकरी का दौर आया था, तब देश में कांग्रेस की सरकार थी.
ये भी पढ़ें: BJP के ‘नितिन नबीन’ प्रयोग पर कैसे लगी RSS की मुहर? 3 कारणों की पूरी कहानी
भूपेश बघेल ने कहा कि अब एक और नितिन सामने आए हैं, ऐसे में यह फिर से इस बात का संकेत हो सकता है कि केंद्र में कांग्रेस की वापसी संभव है. यह बयान हल्के-फुल्के अंदाज में दिया गया, लेकिन इसके राजनीतिक मायने गहरे बताए जा रहे हैं.
नितिन नबीन का नाम तब ज्यादा चर्चा में आया था, जब उन्हें 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया. उस वक्त भाजपा के इस फैसले ने कई लोगों को चौंकाया था. हालांकि, नितिन नबीन ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया और भाजपा ने सत्ता में शानदार वापसी की. इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का प्रदर्शन मजबूत रहा.
एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…
जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…
CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…
Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…
IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…