खेल

IPL 2024 के लिए भारत लौटे विराट कोहली, अकाय के जन्म के बाद खेलेंगे पहला मैच

IPL 2024, Virat Kohli: विराट कोहली भारत लौट आए हैं. उनके देश लौटने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अब वह जल्द ही अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़ेगे और आईपीएल के लिए अभ्यास में जुटेंगे. विराट कोहली अपने बेटे के जन्म को लेकर करीब दो महीने से क्रिकेट से दूर थे. लेकिन अब उनके भारत लौटने की खबर पर मुहर लग गई है. उनकी लौटने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के शुरू होने से कुछ ही दिन पहले विराट कोहली ने भारतीय टीम से छुट्टी ले ली थी. पहले ये खबरें आईं थी कि वो शुरूआती दो मैच से बाहर रहेंगे. फिर ये खबर आई कि वो पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा था कि हमें विराट कोहली के फैसले का सम्मान करना चाहिए. बाद में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ओर से दूसरे बच्चे अकाय के जन्म की जानकारी शेयर की गई.

विराट कोहली को लेकर जो ताजा जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार विराट कोहली भारत आ गए हैं और वो आईपीएल 2024 में खेलेंगे. इसके लिए वो अपनी टीम आरसीबी से जुड़कर अभ्यास भी करेंगे. विराट कोहली करीब दो महीने से क्रिकेट से दूर रहे हैं. उन्होंने अपना आखिरी मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 17 जनवरी को खेला था. उसके बाद वो सीधे आईपीएल में खेलते हुए दिखेंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आरसीबी को अपना पहला मैच 22 मार्च को ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है. चेन्नई सुपर किंग्स पिछली बार की चैंपियन हैं. बेटे अकाय के जन्म के बाद विराट कोहली का ये पहला मैच होगा, जिसमें विराट कोहली खेलेंगे. ये मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें-

IPL 2024 में विराट कोहली तोड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड! एक फिफ्टी लगाते ही बनेंगे नंबर वन

IPL 2024 के दूसरे फेज के मैचों का आयोजन कहां होगा? चेयरमैन अरुण धूमल ने कही ये बात

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

22 minutes ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

34 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

2 hours ago

ट्रंप के कट्टर दुश्मन ने ब्राजील में गाड़ा झंडा! लूला दा सिल्वा फिर से चुनाव जीत बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…

2 hours ago