देश

लोहिया अस्पताल में मरीजों को मिलेगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, गामा नाइफ और रोबोटिक सर्जरी की मंजूरी

गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में गामा नाइफ मशीन लगेगी. साथ ही आधुनिक रोबोट भी क्रय किया जाएगा. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को हाई लेवल पर्चेज कमेटी की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है. जिसमें गामा नाइफ, रोबोट समेत 30 उपकरण शामिल हैं.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि गामा नाइफ मशीन लगभग 48 करोड़ रुपये से क्रय की जाएगी. लोहिया संस्थान उत्तर प्रदेश का पहला सरकारी मेडिकल संस्थान है जिसमें गामा नाइफ की सुविधा होगी. उत्तर भारत में दिल्ली एम्स, चंडीगढ़ पीजीआई, दिल्ली आर्मी हॉस्पिटल में गामा नाइफ की सुविधा है. उन्होंने बताया कि गामा नाइफ से बिना चीरा-टांका दिमाग की कई प्रकार की बीमारियों का इलाज हो सकेगा. इस मशीन से 3 सेंटीमीटर से छोटे ट्यूमर, खून की नसों की बीमारी का इलाज होगा.

रोबोट क्रय करने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

इसमें गामा किरणों की डोज दी जाती है. इससे खून की नसों को नुकसान नहीं होता है. उन्होंने बताया कि लोहिया संस्थान को उपकरणों की खरीद के लिए 250 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया था. मशीनों की खरीद के लिए बैठक हुई. इसमें 113 करोड़ के उपकरण खरीद की स्वीकृत प्रदान की गई है.

डिप्टी सीएम ने बताया कि संस्थान में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी शुरू होगी. लगभग 30 करोड़ रुपए से रोबोट क्रय करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है. उन्होंने बताया कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार हो रहा है. आधुनिक सुविधाओं से संस्थानों को लैस किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जल्दी ही केजीएमयू में भी रोबोटिक सर्जरी शुरू होगी. इसका सीधा फायदा मरीजों को होगा. मरीजों को अब आधुनिक इलाज के लिए प्रदेश के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

24 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

28 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

1 hour ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

1 hour ago