देश

छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई: लेवी और ट्रांसपोर्ट घोटाले में 100 करोड़ की संपत्ति अटैच, 540 करोड़ का घोटाला उजागर

लेवी और ट्रांसपोर्ट घोटाला मामले में ईडी को बड़ी कामयाबी मिली है. जांच के दौरान मिले सबूतों और दर्ज बयानों केआधार पर छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गलियारों में चर्चित और पूर्व मंत्रियों के करीबी रहे सूर्यकांत तिवारी और अन्य आरोपियों से संबंधित करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कि चल-अचल सम्पत्तियों को अटैच किया है.

540 करोड़ रुपये का घोटाला आया सामने

ईडी की रायपुर जोनल ऑफिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में जिन सम्पत्तियों को अटैच किया गया है. उसका सरकारी मूल्य करीब 49.73 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है. ईडी द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान काफी मात्रा में ज्वेलरी, महंगी कारे, बैंकों में जमा से संबंधित दस्तावेजों और प्रोपर्टी से संबंधित दस्तावेज शामिल है. अभी तक के जांच में छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला और ट्रांसपोर्ट घोटाला मामले में करीब 540 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है.

बता दें कि इस मामले में जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें दीपेश टांक जो सौम्या विश्वनाथन के बेहद करीबी है. संदीप कुमार नायक ये एक माइनिंग अधिकारी है, और मामले में गिरफ्तार सूर्यकांत तिवारी का बेहद करीबी है. तीसरा शिव शंकर नाग भी एक माइनिंग अधिकारी है ये भी सूर्यकांत तिवारी के करीबी बताया जाता है. चौथा राजेश चौधरी जो बिचौलियां की भूमिका में था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा के लीडर हैं राहुल गांधी’, अमेरिका में दिए बयान पर BJP का पलटवार

Rahul Gandhi At Columbia University: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत को 'आर्थिक आपदा'…

25 minutes ago

Positive Health Awards: मुश्किलों से लड़कर दूसरों के लिए उम्मीद बने 6 लोग, मुंबई में मिला सम्मान

Positive Health Awards: मुंबई में आयोजित 18वें डॉ. बत्रा पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स में छह ऐसे…

48 minutes ago

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी करना वकील को पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस; 20 जनवरी को होना होगा पेश

CJI Surya Kant Contempt Case: सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले…

51 minutes ago

‘केवल जिम या डाइट से नहीं बनेगी बात…!’ पीएम मोदी ने श्लोक शेयर कर बताया मन को रोगमुक्त रखने का रहस्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चरक संहिता का संस्कृत श्लोक साझा…

56 minutes ago

‘तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था…’, मुंबई में चल रही ग्लोबल समिट पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश; जानें क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने WFE की 65वीं जनरल असेंबली के लिए जारी संदेश में भारतीय…

1 hour ago