महाकुंभ 2025

प्रयागराज महाकुंभ में अडानी परिवार के सेवा-कार्यों को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सराहा, जानें क्‍या कहा

Adani Group Welfare: प्रयागराज महाकुंभ-2025 के दौरान देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति गौतम अडानी के समूह की ओर से आमजन के लिए कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं. अडानी परिवार ने श्रद्धालुओं के बीच जाकर भोज-प्रसाद बंटवाया. गीता प्रेस गोरखपुर के सहयोग से लाखों लोगों को गीता संग्रह की पुस्तकें वितरित की गईं.

अडानी समूह के जनसेवा से जुड़े ऐसे प्रयासों की जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने सराहना की है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आज मीडिया के समक्ष कहा कि “जो दान में दिया जाता है, वही सबसे श्रेष्ठ धन है.” उन्होंने अडानी परिवार के कार्यों की तुलना यज्ञ की आहुति से करते हुए इसे महान कार्य बताया.

‘जो दान में दिया जाए, वही सबसे श्रेष्ठ धन’


प्रयागराज महाकुंभ के मौके पर अडानी परिवार ने यहां आकर आमजन की सेवा की है. जिस तरह हम यज्ञ करते हैं तो आ​हुति देते हैं, कुछ वैसे ही अडानी परिवार ने आमजन के मुख में अन्न की आहुति डाली है. इससे हम समझते हैं कि उन्होंने बहुत बड़ा यज्ञ संपन्न किया है. हमारी भगवान से विनती है कि उन्हें इसी तरह से सामर्थ्य देता रहे, ताकि वे और अच्छा काम कर सकें. हमें इससे बहुत प्रसन्नता हो रही है.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अडानी परिवार ने जैसे यज्ञ में आहुति दी जाती है, ठीक उसी तरह उन्होंने श्रद्धालुओं के मुख में अन्न की आहुति डाली है. उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि अडानी परिवार को ऐसे अच्छे कार्य करने की शक्ति मिलती रहे.

जगदगुरु ने कहा, ‘उनके सेवाकार्यों से श्रद्धालुओं के बीच एक पॉजिटिव मैसेज जा रहा है और यह महाकुंभ में योगदान देने का एक आदर्श उदाहरण बन गया है.’

बता दें कि अडानी ग्रुप और इस्कॉन संस्था मिलकर प्रतिदिन 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण कर रहे हैं. यह महाप्रसाद, मेला क्षेत्र में स्थित इस्कॉन की 3 रसोईयों में बनाया जा रहा है और 40 से भी ज्यादा स्थानों पर वितरित किया जा रहा है. यह सेवा महाकुंभ मेला जारी रहने तक चलती रहेगी.

यह भी पढ़िए: अडानी ग्रुप रोजा 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को वितरित कर रहा महाप्रसाद, खाने के बाद जमकर तारीफ कर रहे लोग

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

12 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

16 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

32 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

37 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

48 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

56 minutes ago