देश

कैंसर की नकली दवाओं के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-एनसीआर में ताबड़तोड़ छापे

प्रवर्तन निदेशालय ने कैंसर की नकली दवाओं का उत्पादन और बिक्री करने वाले गिरोह से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर सोमवार को छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ED ने कुल 10 स्थानों पर छापे मारे और दो स्थानों से लगभग 65 लाख रुपये नकद बरामद किए.

ईडी ने दर्ज किया है मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कैंसर और कीमोथेरेपी दवाओं के उत्पादन और उनकी दिल्ली-एनसीआर के कुछ अस्पतालों में बिक्री में कथित रूप से शामिल एक संगठित अपराधिक गिरोह की जांच के लिए मामला दर्ज किया है. प्रवर्तन निदेशालय ने इसी मामले का संज्ञान लेते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया.

कई ठिकानों पर हुई छापेमारी

छापेमारी के दौरान विफिल जैन, सूरज शत, नीरज चौहान, परवेज मलिक, कोमल तिवारी, अभिनय और तुषार चौहान समेत मुख्य संदिग्धों और उनके सहयोगियों के परिसरों पर छापे मारे गए. सूत्रों ने बताया कि कुल नकदी में से 23 लाख रुपये एक आरोपी के घर में रखे एक ‘बीन बैग’ से बरामद किए गए.

यह भी पढ़ें- पीएम बोले- ‘वे नारी शक्ति को समाप्त करना चाहते हैं…’ राहुल का पलटवार, बोले- मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगती

पुलिस ने इस मामले में आईआईटी (सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) बीएचयू से स्नातक करने वालों समेत 12 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि विफिल जैन गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता है. नीरज चौहान प्रतिष्ठित अस्पतालों के कैंसर विभाग में प्रबंधक के रूप में काम कर चुका है. वह 2022 में जैन के साथ जुड़ा और उसने अपने अनुभव का लाभ उठाकर सस्ती दरों पर ‘‘नकली’’ कीमोथेरेपी इंजेक्शन प्राप्त किए. पुलिस ने कई संगीन धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Nitish Pandey

Recent Posts

Anant Singh Case: फिर जेल जाएंगे अनंत सिंह? दुलारचंद यादव मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तेज

Anant Singh Bail: दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत…

4 minutes ago

Sugarcane Price: किसानों की होगी बल्ले-बल्ले! प्रति एकड़ 11,500 रुपये तक बढ़ेगी कमाई, सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

Sugarcane Price: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अगले…

14 minutes ago

West Bengal Textbook Updates: अब ‘पानी’ नहीं ‘जल’ पढ़ेंगे बंगाल के बच्चे, पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव का प्रस्ताव

West Bengal Textbook Updates: पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलावों की…

35 minutes ago

पाकिस्तान में न्याय का निकला जनाजा, एक बैरियर हटाने पर मानवाधिकार दंपति को 10 साल की जेल

Imaan Mazari Jail Sentenced: पाकिस्तान की चर्चित वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता ईमान मजारी और उनके…

36 minutes ago