बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद
भारत की विदेश नीति और वैश्विक स्तर पर बढ़ते कद का असर हर तरफ साफ तौर दिखाई दे रहा है. जिसका ताजा उदाहरण उस समय सामने आया है, जब बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री और भारतीय नौसेना का धन्यवाद किया.
दरअसल, भारतीय नौसेना ने 40 घंटे की खोज के बाद हाइजेक शिप एमवी रुएन से बुल्गारिया के सात नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया. इस शिप को समुद्री लुटेरों ने अपने कब्जे में ले रखा था. जिसे लुटेरों के कब्जे से छुड़ाने के लिए भारतीय नौसेना के जवानों ने ऑपरेशन चलाकर इस मिशन को सफलतापूर्व अंजाम दिया. नौसेना ने शिप पर सवार चालक दल समेत 7 बुल्गारियाई नागरिकों को समुद्री लुटेरों के कब्जे से सुरक्षित मुक्त करा लिया.
जिसको लेकर बु्ल्गारिया के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए पीएम मोदी और भारतीय नौसेना के जवानों का धन्यवाद किया. बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने अपनी पोस्ट में लिखा कि समंदर में अपहृत किए गए बुल्गारियाई जहाज Ruen और 7 बुल्गारियाई नागरिकों सहित उसके चालक दल को बचाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय नौसेना के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता.
-भारत एक्सप्रेस
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…