आस्था

Today Horoscope: मकर राशि पर शुक्र देव रहेंगे मेहरबान, जानें अपना आज का राशिफल और उपाय

Today Horoscope 19 March 2024: ज्योतिष शास्त्र के जानकार आचार्य मनोज नय्यर से सभी राशियों के लिए आज का राशिफल, टिप ऑफ द डे, बर्थ डे टिप, मैरिज एनिवर्सरी टिप और आवाय्ड ऑफ द डे जानिए.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

बृहस्पति की स्थिति आज आपको धार्मिक कार्यों से जोड़ रही है. आज आप कोई छोटी धार्मिक यात्रा भी करेंगे. जो कि आपके लिए बहुत लाभप्रद होगी. मंदिर में आज चने की दाल भेंट करें.

भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 80%

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

दशम में बैठे सूर्य की स्थिति आज आपको सरकार से लाभ करवा रही है. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं यदि प्रयास करें तो सरकारी नौकरी प्राप्त हो सकती है. आज आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें.
भाग्यशाली संख्या- 3
भाग्य का मीटर- 75%

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

शत्रु चंद्रमा आज लग्न में बैठकर मन और मस्तिष्क को बहुत बैचैन कर रहा है. कोई भी कार्य आज आप ठीक से नहीं कर पा रहे. आज गायत्री मंत्र का जाप करना आपको अनिष्ट से बचाएगा.
भाग्यशाली संख्या- 9
भाग्य का मीटर- 40%

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

शत्रु शनि अष्टम भाव में बैठकर आज अनिष्टकारी हो गए हैं. आज आप षड्यंत्र और लांछन के शिकार हो सकते हैं. संयम और बुद्धि से यदि काम नहीं लिया तो सम्मान की हानि होगी.

भाग्यशाली संख्या- 6
भाग्य का मीटर- 45%

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

छठे भाव में बैठे बुध आज बुद्धि को प्रभावित कर रहे हैं. ये ना हो जल्दबाजी में लिया निर्णय भविष्य में बड़े पाश्चाताप का कारण बन जाए. आज कोई फैसला बिल्कुल भी ना लें. गोमाता को हरा चारा खिलाना शुभकारी है.
भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 55%

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

राशि स्वामी बुध का मित्र शुक्र के साथ पंचम भाव में बैठना आज विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता दिलवा रहा है. जो लोग व्यापारी हैं उनके लिए भी आज का दिन बेहद शुभ है. आज सूर्य देव को जल अर्पण करें.
भाग्यशाली संख्या- 1
भाग्य का मीटर- 80%

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

लग्नेश शुक्र का चतुर्थ भाव में मित्र शनि की राशि में बैठना शुभकारी है. जो लोग वाहन लेने की सोच रहे हैं आज ले लें. दिन आपके पक्ष में है. दिन की शुरुआत अपनी बड़ी बहन के आशीर्वाद से करें.
भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 90%

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

अष्टम भाव में गए चंद्रमा आज आपको जल संबधित रोग खांसी, जुकाम से पीड़ित कर रहे हैं. यदि लापरवाही की तो डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है. इसलिए आज घर पर रहें और ओम् नमः शिवाय का जाप अवश्य करें.
भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 50%

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

मित्र मंगल धन भाव में बैठकर धन के बड़े मार्ग प्रशस्त करेंगे. आज आप अपने पराक्रम से बड़ा धन प्राप्त कर सकते हैं. जो लोग अस्त्र-शस्त्र संबंधित चीजों का व्यापार करते हैं आज उनका व्यापार ऊचाइयां छू सकता है.

भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर- 85%

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

लग्न में बैठे शु्क्र आज आपको रोमानी बना रहे हैं. यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज अपनी बात को कह दें. आज आपका प्रेम और व्यवहार दोनों ही प्रस्तावों को मान लिया जाएगा. दिन आज अपके पक्ष में है.

भाग्यशाली संख्या- 9
भाग्य का मीटर- 95%

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

12वें भाव में बैठे शुक्र आज आपको किसी नए गैजेट या आधुनिक चीज को खरीदने की ओर प्रेरित कर रहे हैं. आज कोई नई वस्तु घर में अवश्य आएगी. आज किसी कामगार को सरसों के तेल का दान करें.

भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 90%

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

राशि स्वामी की स्थिति आज आपको परिवार में सामांजस्य बिठाने के लिए बहुत उपयुक्त है. आज आप परिवार में एक मध्यस्थ बनकर परिवार को जोड़ रहे हैं. आज विष्णु देव की आराधना करें.

भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 70%

बर्थ डे टिप

आज बंदरों को गुड़-चना खिलाकर उनका आशीर्वाद लें. यदि आज आप ऐसा करते हैं तो पूरा वर्ष खुशियां और सफलताएं आपको प्राप्त होंगी.

मैरिज एनिवर्सरी टिप

दोनों पति-पत्नी वृद्धाश्रम जाकर यथाशक्ति वृद्धों को चप्पल या जूतों का भेंट करें. आज आप ऐसा करेंगे, दोनों का प्रेम आपस में बढ़ेगा, परिवार में खुशियां आएंगी और जीवन में सुमंगल ही सुमंगल होगा.

आवाय्ड ऑफ द डे

आज के दिन कलंबी जो कि एक सागरूपी सब्जी है, उसका सेवन बिल्कुल भी ना करें. ये आज आपके लिए अनिष्टकारी है.

टिप ऑफ द डे

आज पीपल के पेड़ के नीचे एक सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाएं. यदि आज के दिन यह कार्य आप करते हैं तो आपका पूरा दिन बहुत ही योगकारी मंगलकारी और कल्याणकारी गुजरेगा.

Dipesh Thakur

Recent Posts

बिजली बिल में जुड़ेगा ट्रैफिक चालान? सुप्रीम कोर्ट ने बताया नया फॉर्मूला

सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…

55 seconds ago

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष ने परिवार के साथ की पीएम मोदी से मुलाकात, विवाह समारोह का दिया निमंत्रण

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वह…

8 minutes ago

हाथ में तिरंगा, जुबां पर ‘भारत माता की जय’… 14 साल की फराह बलूच ने भारत से क्यों लगाई मदद की गुहार?

Farah Baloch: बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रही कार्यकर्ता फराह बलूच भारत से अपने…

8 minutes ago

बुझ गया चिराग..; गोपालगंज मेले में इकलौते बेटे की निर्मम हत्या, मां के सामने खून क्यों?

Gopalganj Crime News: बिहार के गोपालगंज में खौफनाक कत्ल का मामला सामने आया है. महावीरी…

9 minutes ago

धुंधली नहीं होगी दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की साफ हवा साफ का ब्लूप्रिंट तैयार

Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…

1 hour ago

विकास की राह में घुट रहा भारत का दम! कोयला जलाने से हवा हो रही जहरीली, हर साल 9 लाख मौतें

Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…

1 hour ago