देश

आतंकी साजिश से जुड़े मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर में 19 जगह समेत कई राज्यों में की छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकवाद से जुड़े मामले में चार राज्यों और जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 19 स्थानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई एक संदिग्ध आतंकवादी साजिश से जुड़े मामले में की गई, जिसमें कट्टरपंथी गतिविधियों और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल संदिग्धों को निशाना बनाया गया.

इन जगहों पर की गई छापेमारी

छापेमारी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, बारामुला, और रामबन जिलों, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में की गई. यह छापेमारी जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से प्रेरित एक समूह के खिलाफ थी, जो युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास कर रहा था.

कई लोग हिरासत में लिए गए

छापेमारी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संदिग्ध दस्तावेज़, और आतंकवाद से संबंधित प्रचार सामग्री जब्त की गई. कई व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

यह भी पढ़ें- NIA ने अब तक दर्ज किए 640 केस, नित्यानंद राय ने राज्यसभा में दी जानकारी

यह कार्रवाई भारत में आतंकी गतिविधियों को रोकने और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है. एनआईए जांच जारी रखे हुए है और गिरफ्तारियों की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

महिला, SC-ST उद्यमियों को नई ताकत: मोदी सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5 साल और बढ़ाया, 2.5 लाख नए लाभार्थियों का लक्ष्य

मोदी सरकार का बड़ा फैसला आया है. उनकी कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5…

2 hours ago