सोनिया गांधी और सोरोस का पोस्टर लहराते गिरिराज सिंह.
संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. इस सत्र की शुरुआत से सदन में सोरोस समेत कई मुद्दों को लेकर हंगामे का दौर देखने को मिल रहा है. भाजपा ने गुरुवार को सोरोस मुद्दे को लेकर संसद में प्रोटेस्ट शुरू किया है. भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में सोनिया गांधी और सोरेस का पोस्टर लहराया है. जिस पर लिखा है सोरेस से रिश्ता क्या है सोनिया गांधी जवाब दें. दूसरे पोस्टर पर लिखा है रिश्ता क्या कहलाता है?
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की. एक सवाल के जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी जवाब दें जॉर्ज सोरोस से क्या संबंध है? जॉर्ज सोरोस वो ही है, जो भारत को तोड़ने के लिए देश के खिलाफ बिलियन के बिलियन डॉलर खर्च कर रहा है. इसलिए सोनिया गांधी जवाब दें.
भाजपा ने बीते सोमवार को राहुल गांधी पर भारत को कथित तौर पर अस्थिर करने के लिए जॉर्ज सोरोस जैसी ‘अंतरराष्ट्रीय ताकतों’ के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया था. सोरोस हमेशा से कॉन्सपिरेसी थ्योरीज के केंद्र में रहे हैं.
बता दें कि भाजपा का दावा है कि सोरोस और कुछ अमेरिकी एजेंसियां, राहुल गांधी के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे एक खतरनाक त्रिकोण का हिस्सा हैं. भाजपा का दावा है कि सोनिया और राहुल गांधी के सोरोस से संबंध हैं. सोरोस के संगठन ने जम्मू-कश्मीर को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के विचार का समर्थन किया है. हालांकि, कांग्रेस ने भाजपा के इन आरोपों का खंडन किया है.
-भारत एक्सप्रेस
आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…
18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…
Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…