देश

सीमा हैदर मामले में बड़ी कार्रवाई! सचिन के दो रिश्तेदार गिरफ्तार

Seema Haider: पाकिस्तान से अपने प्रेमी सचिन के लिए भारत आई सीमा हैदर सुर्खियों में है. उसका कहना है कि वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है क्योंकि अगर वह गई तो वहां उसे तंग किया जाएगा. कई लोग वहां उसकी जान का खतरा भी बता रहे हैं. वहीं, इस बीच सीमा हैदर मामले में बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस ने उसके प्रेमी सचिन के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया कि इनकी गिरफ्तारी फर्जी आधार कार्ड बनाने को लेकर की गई है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

Seema Haider: पुलिस ने बरामद किए 15 फर्जी आधार कार्ड

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा के दो रिश्तेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस को इन दोनों के पास से 15 फर्जी आधार कार्ड मिले हैं. इसके साथ ही पुलिस ने इनके पास से फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले डिवाइस को भी बरामद किया है. हालांकि, इस मामले में पुलिस ज्यादा कुछ जानकारी देने से बच रही है. बताया गया कि इन दोनों की गिरफ्तारी सचिन के कहने पर की गई है.
वहीं, सीमा हैदर की भी जांच लगातार जारी है. नोएडा की पुलिस ने सीमा के पासपोर्ट, पाकिस्तानी पहचान पत्र और उसके बच्चों के पासपोर्ट समेत कई दस्तावेजों को बरामद कर पाकिस्तान एंबेसी भेजा है. इस दौरान यह पुष्टि करने की भी कोशिश है कि सीमा पाकिस्तानी है भी या नहीं.

ये भी पढ़ें- ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाई रोक, 27 जुलाई को फिर होगी सुनवाई

जमानत पर बाहर हैं सीमा हैदर और सचिन मीणा

मालूम हो कि सीमा हैदर भारत में अवैध रूप से घुस आई थी, जिसके कारण उसे 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था. वही, सचिन मीणा को अवैध प्रवासी को शरण देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के तीन दिन बाद यानी 7 जुलाई को सीमा और सचिन को कोर्ट से जमानत मिल गई थी. फिलहाल वे दोनों, चारों बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रहे हैं. हालांकि, पुलिस सीमा हैदर मामले की जांच में लगी हुई है.
बता दें कि सीमा हैदर और सचिन मीणा को ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए एक-दूसरे से प्यार हो गया था. उसके बाद सीमा सचिन के लिए पाकिस्तान से नेपाल होते हुए भारत आ गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

अगले 8 घंटे और 9 राज्य…तगड़ा उत्पात मचाएगा मौसम! 60 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

IMD Weather Alert के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों…

35 minutes ago

दम्माम से अरामको तक… दहल उठा सऊदी अरब! हूतियों का घातक वार, कहां हैं तुर्कीये और पाकिस्तान?

सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…

51 minutes ago

आज वृद्धि योग से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत: मेष-धनु को विशेष लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान

आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…

2 hours ago

पापांकुशा एकादशी पर बना वृद्धि योग और भद्रा का साया, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: शेयर बाजार से लाभ के संकेत, कामकाज में बढ़ेगी व्यस्तता; गुस्से पर रखें काबू

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती…

2 hours ago