Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

seema haider case

अमरोहा के मंडी धनौरा में पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला और उसके पति को हिरासत में लिया है। दोनों पर भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप है। महिला ने पहले खुद को पश्चिम बंगाल की बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच में पता चला कि वह बांग्लादेश की रहने वाली है और नेपाल के रास्ते भारत आई थी। यह मामला सीमा हैदर केस जैसा दिख रहा है, क्योंकि दोनों मामलों में नेपाल रूट और बिना दस्तावेज़ प्रवेश जैसी समानताएँ सामने आई हैं। खुफिया एजेंसियाँ हर एंगल से जांच कर रही हैं।

Seema Haider: पाकिस्तान से अपने प्रेमी सचिन के लिए भारत आई सीमा हैदर सुर्खियों में है. उसका कहना है कि वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है क्योंकि अगर वह गई तो वहां उसे तंग किया जाएगा. कई लोग वहां उसकी जान का खतरा भी बता रहे हैं.

Seema Haider Wedding Photo: कथित तौर पर प्यार के लिए भारत आई सीमा हैदर को लेकर लगातार जांच चल रही है. सीमा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई थी और ग्रेटर नोएडा में सचिन नाम के युवक के साथ रहने लगी थी. मामला उजागर होते ही पुलिस ने दोनेां को कस्‍टडी में लेकर जेल भेज दिया था. अब दोनों से पूछताछ जारी है.

सीमा हैदर मामले की रिपोर्ट यूपी पुलिस ने गृह विभाग को सौंप दी है. एटीएस और खुफिया एजेंसियों के पूछताछ में कई चौंकाने वाले राज सामने आए हैं. यूपी के स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सीमा हैदर को लेकर बार्डर पर किसी चूक से इनकार किया है.

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पास से पांच पासपोर्ट मिले हैं. इसके अलावा, काठमांडू से दिल्ली तक का बस टिकट भी बरामद हुआ है. इतना ही नहीं पंद्रह हजार रुपये, शादी की सीडी और बचपन की वीडियो कैसेट, एक टूटा हुआ हरे रंग का मोबाइल फोन के साथ 4 और मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

यूपी एटीएस को शक है कि सीमा के मार्फत कहीं कोई पाकिस्तानी हैंडलर किसी बड़े साजिश को अंजाम तक पहुंचाने में तो नहीं लगा है.पूछताछ में यह पड़ताल की जा रही है कि उसके मायके और ससुराल में कौन-कौन लोग हैं और उनका के क्या-क्या प्रशासनिक कनेक्शंस हैं.

सीमा फिलहाल सचिन के घर रबूपुरा में रह रही हैं. इस बीच खबर आ रही है कि सीमा को जान का खतरा है. पुलिस को भी कहीं न कहीं इस बात की भनक है. पुलिस ने जानकारी दी है कि सीमा और सचिन ने इस बात की जानकारी नहीं दी है पर हमलोग उसके घर पर नजर बनाए हुए हैं.

Seema Sachin Love Story: अपने प्रेमी सचिन मीणा की प्यार में सीमा हैदर पाकिस्तान से भागकर भारत आई थी.अब वहीं, सीमा हैदर को लेकर पाकिस्तान की सरकार एक्टिव हो गई है.

26/11-like Terrorist Attack Threat: सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली है. उसके चार बच्चे हैं, वह इसी साल भारत आई और यहां सचिन नाम के युवक से शादी कर ली. अब वह वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती. ऐसे में कई पाकिस्तानी आतंकी संगठन बौखला गए हैं, और भारत पर हमले की धमकी दे रहे हैं.

Seema Sachin Case: सीमा हैदर और सचिन के खिलाफ ग्रेटर नोएडा से रबूपुरा में दर्ज एफआईआर की कॉपी सामने आई है जिसने दोनों के कई राज फाश कर दिए है.