देश

UP News: यूपी कारागार प्रशासन का बड़ा एक्शन, देर रात गोरखपुर से लेकर,गाजीपुर, बरेली तक बदल दिए गए 11 जेल अधीक्षक, मचा हड़कम्प

Jail Superintendent Transfer In UP: मंगलवार देर रात यूपी (UP) में कारागार प्रशासन के आगरा से लेकर अयोध्‍या तक बड़े फेरबदल करने के बाद उत्तर प्रदेश की जेलों में हड़कम्प मचा हुआ है. बता दें कि बाराबंकी से लेकर गोरखपुर, गाजीपुर,सुल्तानपुर और बरेली जैसी बड़ी ज‍िला जेलों सहित प्रदेश की 11 जेलों के अधीक्षकों (Jail Superintendent) को इधर से उधर कर द‍िया गया है. तो वहीं कारागार मुख्यालय से संबद्ध अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय को जिला जेल गोरखपुर में नई तैनाती दी गई है. इसी के साथ जिला जेल सुल्तानपुर के अधीक्षक उमेश सिंह को वाराणसी केंद्रीय कारागार का अधीक्षक बनाया गया है.

इनको सौंपी गई है नई जिम्मेदारी

बता दें कि सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर जिला जेल में तैनात रहे अधीक्षक ओम प्रकाश कटियार को आगरा केंद्रीय कारागार में तबादला कर दिया गया है तो वहीं बाराबंकी जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह को जिला कारागार मुरादाबाद ट्रांसफर कर दिया गया है. गाजीपुर जिला जेल में तैनात अधीक्षक हरिओम शर्मा को आगरा के जिला जेल का अधीक्षक बना कर नई जिम्मेदारी दी गई है. इसी के साथ केंद्रीय कारागार आगरा में तैनात वरिष्ठ अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा को कारागार मुख्यालय में नई तैनाती दी गई है. जिला कारागार अयोध्या के जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा को मेरठ जिला जेल का अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें- MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में खिलेगा कमल या होगी कांग्रेस की वापसी? सी-वोटर सर्वे के नतीजों ने किया हैरान, जानें किसकी बन सकती है सरकार

साथ ही हरदोई जेल में तैनात वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा को जिला कारागार अयोध्या भेज दिया गया है. बलरामपुर जिला जेल के अधीक्षक कुन्दन कुमार को जिला जेल बाराबंकी के अधीक्षक की नई जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही कारागार मुख्यालय से संबद्ध अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय को जिला जेल गोरखपुर में तैनाती मिली है. जिला जेल सुल्तानपुर के अधीक्षक उमेश सिंह को वाराणसी केंद्रीय कारागार का अधीक्षक बनाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

6 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

10 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

19 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

32 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

37 minutes ago