बिहार के मोकामा में 23 जनवरी को हुई गोलीबारी मामले में आरोपी पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह ने बढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.
मोकामा फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि फायरिंग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सोनू-मोनू गैंग से सोनू और अनंत सिंह गुट से रौशन को गिरफ्तार किया गया है. मोनू फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
बता दें कि मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में बुधवार को भारी गोलाबारी हुई थी. घटना के दौरान पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर विरोधियों ने फायरिंग की थी. इसके जवाब में अनंत सिंह के समर्थकों ने भी फायरिंग की.
बताया जा रहा है कि करीब 60 से 70 राउंड गोलियां चली थी, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी. बताया गया कि अनंत सिंह के दो समर्थकों को भी गोली थी. इस घटना में ईंट भट्टा संचालक सोनू-मोनू पर आरोप लगाए गए हैं. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
बिहार के मोकामा में बुधवार को पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर गोलियां चलने की घटना पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सत्ताधारी पार्टी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साथ था. उन्होंने कहा था कि कई राउंड गोलियां चलने और अपराधियों के खुलेआम इंटरव्यू देने की घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…