देश

WHO रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: शराब सेवन से जुड़ी चिंताएं, भारत में मृत्यु दर चीन से दोगुनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की हालिया रिपोर्ट में एक गंभीर समस्या का खुलासा हुआ है. शराब के सेवन से भारत में मृत्यु दर चीन की तुलना में दोगुनी से भी अधिक हो गई है. यह आंकड़ा दिखाता है कि पिछले 30 वर्षों में वैश्विक शराब की खपत में वृ‌द्धि के चलते 2019 में दुनिया भर में 26 मिलियन शराब से संबंधित मौतें हुई. इनमें से तीन-चौथाई से अधिक मौतें पुरुषों की थी, जिनमें से एक महत्वपूर्ण संख्या शराब की लत से जुड़े कैंसर की थी.

शराब की लत से जुड़े कैंसर

शराब की लत से जुड़े कैंसर की दर प्रति 100,000 जनसंख्या पर 181 पुरुषों और प्रति 100,000 जनसंख्या पर 126.4 महिलाओं में पाई जाती है. यह दरें बहुत चिंताजनक है और यह बताती है कि शराब का अत्यधिक सेवन किस तरह से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है.

भारतीय युवाओं में बढ़ी शराब की लत

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 15 से 19 वर्ष की आयु के भारतीय युवा शराब का अत्यधिक सेवन करते हैं. WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 7.1% युवा लड़के और 5.2% लड़कियां अत्यधिक शराब का सेवन करते हैं, जो भविष्य में उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है.

WHO के निदेशक ने क्या कहा?

WHO के निदेशक, Tedros Adhanom Ghebreyesus ने एक बयान में कहा, “मादक पदार्थों का उपयोग व्यक्तिगत स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है, दीर्घकालिक बीमारियों और मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों के जोखिम को बढ़ाता है और दुखद रूप से हर साल लाखों रोके जा सकने वाली मौतों का कारण बनता है. यह परिवारों और समुदायों पर भारी बोझ डालता है, दुर्घटनाओं, चोटों और हिंसा के जोखिम को बढ़ाता है.”

यह रिपोर्ट स्पष्ट रूप से दिखाती है कि शराब का अत्यधिक सेवन एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि पूरे समाज पर भी भारी प्रभाव डालती है. इस समस्या से निपटने के लिए आवश्यक है कि हम शराब के सेवन को नियंत्रित करने और लोगों को इसके हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरुक करने के लिए ठोस कदम उठाएं. खासकर युवाओं में शराब के सेवन को रोकने के लिए शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें- कभी भी राजनीतिक दबाव में काम नहीं किया- लंदन में बोले सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

13 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

27 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

30 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

43 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago