देश

लोकसभा में नेता विपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी ने ओम बिरला से की मुलाकात, डिंपल यादव, कनिमोझी समेत ये लाग रहे मौजूद

लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद राहुल गांधी ने अन्य विपक्षी नेताओं के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की. लोकसभा अध्यक्ष के चैंबर में गुरुवार को हुई मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ सपा से डिंपल यादव, डीएमके से कनिमोझी करुणानिधि, राजद से मीसा भारती, एनसीपी (शरद पवार गुट) से सुप्रिया सुले, टीएमसी से कल्याण बनर्जी और आरएसपी से एनके. प्रेमचंद्रन के अलावा भी अन्य कई विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे.

राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता

आज गुरुवार को कार्यवाही के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता देने की जानकारी दी. इससे पहले, बुधवार 26 जून को ही लोकसभा सचिवालय ने इसे लेकर लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के हस्ताक्षर से एक अधिसूचना भी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि स्पीकर ने पार्लियामेंट एक्ट,1977 के तहत विपक्ष के नेताओं के वेतन और भत्ते की धारा 2 के संदर्भ में, लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को 9 जून, 2024 से लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी है.

इसे भी पढ़ें: “भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे का काम प्रगति पर है”, अमेरिकी उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने भारत एक्सप्रेस से की खास बातचीत

शिष्टाचार मुलाकात करने गए थे राहुल गांधी

राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ हुई मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को राहुल गांधी को आधिकारिक तौर पर विपक्ष का नेता घोषित किया, इसलिए उन्हें धन्यवाद कहने के लिए वे (राहुल गांधी) शिष्टाचार मुलाकात करने गए थे.

Rohit Rai

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

24 minutes ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

32 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

34 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

53 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

56 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

1 hour ago