मनोरंजन

Kalki Movie Review: ‘कल्कि 2898 AD’ ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, अमिताभ बच्चन के किरदार ने जीता लोगों का दिल

Kalki 2898 AD Movie Review: प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. काफी लंबे समय से इस फिल्म को लेकर लोगों में बज बना था. इस  फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और दीपिका पादुकोण जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी जैसी पांच भाषाओं में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने 55 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आपको बता दें 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का डायरेक्शन नाग अश्विन ने किया है.

‘कल्‍क‍ि 2898 एडी’ की कहानी

कहानी भगवान विष्णु के आधुनिक अवतार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो संसार को बुराइयों से बचाने के लिए अवतरित होने वाला है. घटनाक्रम महाभारत के युद्ध के बाद से शुरू होता है, जहां भगवान कृष्ण ने द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा को अमरत्व का श्राप दिया था. इस पौराणिक बीज को लेकर कहानी कल्पना की दुनिया तक पहुंचती है. भगवान विष्णु के दसवें अवतार को लेकर कथा प्रचलित है, जिसमें भविष्यवाणी की गई है कि वह अवतार सफेद घोड़े पर सवार होकर आएगा और कलियुग के अंत का संकेत देगा.

Sacnilk के अनुसार, कल्कि 2898 AD का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये और पहले वीकेंड में 500 करोड़ रुपये तक हो सकता है. अगर फिल्म ऐसा करने में सफल हो जाती है, तो यह 2024 के लिए एक रिकॉर्ड होगा और प्रभास के लिए एक और बड़ी ओपनर होगी. भारत में, ऐसा लगता है कि फिल्म को पहले दिन 120-140 करोड़ रुपये लाने का अनुमान है. 2024 में अभी तक कोई अन्य फिल्म ऐसा करने में सफल नहीं हुई है.

फिल्म में दिखा अमिताभ बच्चन का धमाकेदार अवतार

‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा का रोल कर रहे हैं, जो महाभारत का पौराणिक किरदार है. उन्होंने पौराणिक शॉर्ट फिल्म ‘आरासुरी माँ अम्बे’ में अपनी आवाज दी थी. यह एक 3डी फिल्म है, जिसमें प्रसिद्ध अम्बाजी मंदिर को दिखाया गया है. यह मंदिर गुजरात और राजस्थान की सीमा पर स्थित है और इसमें हर साल श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए आती हैं. इस फिल्म में टीवी शो ‘देवों के देव…महादेव’ में अभिनय करने वाले तरुण खन्ना ने भी काम किया है.

ये भी पढ़ें: 1-2 नहीं बल्कि, दिन की 60 सिगरेट पीते थे नाना पाटेकर, बेटे की मौत से लगा था सदमा, बोले-मैं कितना घिनौना आदमी…

यहां देखें फिल्म के रिव्यू

हॉलीवुड जैसा मिलेगा मजा

मूवी दरअसल, एक विजुअल ट्रीटमेंट है, जिसमें आपको हॉलीवुड मूवीज जैसा मजा आएगा. एक तरफ अश्वत्थामा में दैवीय ताकत है तो ब्रुकबॉन्ड (कॉमिक्स किरदार) की सुपर कार और वंडर कार जैसी कार के साथ कई वैज्ञानिक ताकतों से लैस है भैरवा. वहीं कमल हासन का शहर कॉम्पलेक्स भी बेहद शानदार डिजाइन किया गया है. एक्टिंग के मामले में तो अमिताभ, कमल हासन, सास्वत चटर्जी, दीपिका और प्रभास का कोई मुकाबला ही नहीं है, सभी फुल फॉर्म में हैं, फिल्म का असली हीरो स्पेशल इफैक्ट्स, सैट और निर्देशक नाग अश्विन हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Sugarcane Price: किसानों की होगी बल्ले-बल्ले! प्रति एकड़ 11,500 रुपये तक बढ़ेगी कमाई, सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

Sugarcane Price: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अगले…

9 minutes ago

West Bengal Textbook Updates: अब ‘पानी’ नहीं ‘जल’ पढ़ेंगे बंगाल के बच्चे, पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव का प्रस्ताव

West Bengal Textbook Updates: पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलावों की…

29 minutes ago

पाकिस्तान में न्याय का निकला जनाजा, एक बैरियर हटाने पर मानवाधिकार दंपति को 10 साल की जेल

Imaan Mazari Jail Sentenced: पाकिस्तान की चर्चित वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता ईमान मजारी और उनके…

31 minutes ago

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले धड़ाम हुए सोने के दाम, जानें खरीदने का सही मौका या और टूटेंगे भाव?

Gold Silver Price Today: धनतेरस और शादी के सीजन से पहले सोने की कीमतों में…

2 hours ago