देश

गाजियाबाद हादसे में पुलिस का बड़ा खुलासा: कार को टक्कर मारने वाली बस का 15 बार हो चुका था चालान, मालिक और चालक गिरफ्तार

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 11 जुलाई को हुए भीषण हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. स्कूली बस और एक कार में टक्कर हुई थी. बस गलत साइड से आ रही थी. हादसे की जांच कर रही पुलिस ने दावा किया है कि बस का पहले भी 15 बार चालान किया जा चुका था. जिसमें तीन चालान गलत दिशा में चलने पर किए गए थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस मालिक और चालक को गिरफ्तार कर लिया था.

बस मालिक और चालक गिरफ्तार

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बस मालिक संदीप चौधरी को गौतमबुद्धनगर में एक हाउसिंग सोसायटी से गिरफ्तार किया गया, इसके अलावा बस ड्राइवर को प्रेम पाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बस ने आठ लोगों को लेकर जा रही एक एसयूवी कार को टक्कर मार दी थी. जिसमें घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा दो अन्य लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. हादसे में एक आठ साल की बच्ची भी घायल हुई थी.

गलत दिशा से आ रही बस ने मारी थी टक्कर

हादसा गाजियाबाद में क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बहरामपुर के पास हुआ था. जहां पर बस उल्टी दिशा से आ रही थी. तभी सामने से आ रही एसयूवी कार को बस ने टक्कर मार दी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले लिया था. पुलिस ने कहा कि बस नोएडा के बाल भारती स्कूल से जुड़ी थी और दुर्घटना के समय इसमें कोई छात्र नहीं था.

यह भी पढ़ें- यमुना में तेजी के साथ बढ़ रहा जलस्तर: नोएडा में अलर्ट के साथ ही प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, डीएम ने हालातों का लिया जायजा

हादसे में 6 लोगों की हुई थी मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर स्कूल बस और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हुई थी. स्कूल की बस खाली थी उसमें कोई भी छात्र नहीं था. वहीं, कार सवार परिवार मेरठ से दिल्ली की ओर आ रहा था. बताया गया कि ये लोग खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे. बस और कार की यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सामने से बिल्कुल चिपक सी गई. बताया गया कि हादसे के बाद कार में लोगों के शव बुरे तरीके से फंस गए,जिन्हें कार की गेट को कटर से काटकर निकाला गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

2 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

15 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

58 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

1 hour ago