देश

सीमा और सचिन गिरफ्तारी के डर से भाग गए थे हरियाणा, प्रेम से लेकर पकड़े जाने तक ऐसे हुए FIR में हुए बड़े खुलासे

Seema Sachin Case: पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत के सचिन मीणा की चर्चा आजकल खुब हो रही है. दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत ऑनलाइन पबजी गेम से हुई जो इनकी मुलाकात और फिर जांच के कई एंगलों तक पहुंच गई. साल 2019 में सीमा ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से संपर्क में आई और फिर उन दोनों के बीच दोस्ती और प्यार हो गया. उसके बाद सीमा ने सचिन के साथ रहने का फैसला किया.
इस फैसले के बाद सीमा सचिन से मिलने पाकिस्तान से नेपाल और फिर भारत आ गई. हालांकि, पुलिस ने इन दोनों को पकड़ लिया है. इनके साथ बच्चे भी हैं. वहीं, सीमा हैदर और सचिन के खिलाफ ग्रेटर नोएडा से रबूपुरा में दर्ज एफआईआर की कॉपी सामने आई है जिसने दोनों के कई राज फाश कर दिए है. गिरफ्तारी के डर से दोनों  हरियाणा भाग गए थे. एफआईआर से पता चलता है कि सचिन और सीमा पहली बार कैसे मिले और कैसे सीमा पाकिस्तान से भारत आई उनकी वो कौन सी गलती थी जिसने उन दोनों को पुलिस के हत्थे पहुंचा दिया.

Seema Sachin Case: ऐसे हुई सीमा और सचिन की पहली और दूसरी मुलाकात

सीमा हैदर और सचिन मीणा को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. इसके मुताबिक, साल 2019 में पबजी के जरिए सीमा को सचिन से प्यार हो गया था. उसके बाद दोनों ने मिलने और साथ रहने का फैसला किया. सीमा को भारत का वीजा नहीं मिलने पर उसने पाकिस्तान से नेपाल का वीजा लिया और 10 मार्च 2023 को शारजहां होते हुए नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच गई. यहीं पर सीमा और भारत से नेपाल पहुंचे सचिन की पहली मुलाकात हुई. दोनों ने एक होटल में कमरे बुक किए और सात दिनों तक एक साथ रहे. उसके बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई.

इसके बाद सीमा टूरिस्ट वीजा पर करीब दो महीने बाद फिर से नेपाल आई. इस दौरान उसके साथ चार बच्चे भी थे. एफआईआर में सीमा के द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, वह काठमांडू से बस से पोखरा पहुंची और उन चारों बच्चों के साथ डिलक्स एसी बस से दिल्ली पहुंच गई. इस दौरान सीमा सचिन के साथ फोन पर संपर्क में थी. 13 जुलाई की रात सीमा बच्चों के साथ यमुना एक्सप्रेस वे पर फलैदा कट के पास उतरी और यहां पर पहले से उसकी इंतजार कर रहे सचिन से दोबारा मुलाकात हुई.

उसके बाद सीमा और सचिन बच्चों के साथ रबूपुरा के अंबेडकर मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगे. यहां सचिन किराना दुकान में काम करता है. कुछ दिन बाद सचिन ने अपने पिता नेत्रपाल से सीमा के बारे में बताया और उनसे एक जंगल में मुलाकात भी कराई.

ये भी पढ़ें- यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई दिल्ली वालों की चिंता, बंद हुआ कश्मीरी गेट ISBT, अलर्ट पर सरकार

शादी की बात और कोर्ट

पिता से सीमा की मुलाकात कराने के बाद सचिन ने पिता के सामने सीमा से शादी करने की बात कही. कुछ दिन बाद यानी 30 जून को सचिन बुलंदशहर गया. सीमा ने एफआईआर कॉपी में बताया है कि सचिन के पिता उसके पास आए और कागजात मांगे ताकि दोनों की शादी करा दी जाए. सीमा कागजात और बच्चों के साथ बुलंदशहर कोर्ट में गई, जहां सचिन भी था. कोर्ट में वकिल ने सीमा के कागजात को देखकर कहा कि यह पाकिस्तान की है और इसलिए इसकी शादी सचिन से नहीं हो सकती है. इसके बाद दोनों पिता और बच्चों के साथ वापस रबूपुरा आ गए.
अब उन्हें पुलिस का डर भी होने लगा इसके कारण वे रात में ही वहां से निकल गए.

ऐसे पुलिस की गिरफ्त में आए सीमा और सचिन

30 जून की रात सचिन अपने पिता से कुछ रुपये लेकर रबूपुरा से सीमा और बच्चों के साथ भाग गया. बताया गया कि वे दोनों दिल्ली जाना चाहते थे लेकिन वे रबूपुरा से हरियाणा के बल्लभगढ़ पहुंच गए. उधर पुलिस को पाकिस्तानी महिला की रबूपुरा में आने की सूचना मिली. पुलिस तलाश में जुट गई.
एफआईआर के अनुसार, पुलिस को सूत्रों और मुखबिरों से सचिन और सीमा के हरियाणा में छिपे होने की जानकारी मिली. पुलिस 4 जुलाई को हरियाणा के बल्लभगढ़ पहुंच गई और सीमा, सचिन को चार बच्चों के साथ पकड़ लिया.
इसके बाद पुलिस ने सीमा, सचिन और उसके पीता नेत्रपाल पर मामला दर्ज कर लिया. इनके खिलाफ विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 और आईपीसी की धारा 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया. हालांकि, सचिन और सीमा को 7 जुलाई को कोर्ट ने जमानत दे दी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago