महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
बाढ़ के कारण ट्रेफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Delhi Police Traffic Advisory: यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर ने दिल्लीवासियों की मुश्किले बढ़ा दी हैं. वहीं दिल्ली में यमुना नदी लगातार विकराल होती जा रही है. जलस्तर 45 साल के रिकॉर्ड को तोड़कर 108 मीटर के पार पहुंच चुका है. राजधानी के तमाम निचले इलाके पानी में डूबे चुके हैं. कश्मीरी गेट, आईएसबीटी में कई फीट पानी लगा हुआ है. सड़कों पर जल स्तर बढ़ने के कारण कई रूट बंद कर दिए हैं. इस बीच दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर बाढ़ग्रस्त इलाकों में धारा 144 लगा दी है. यदि आप घर से बाहर निकलते है तो उससे पहले ट्रैफिक एडवाइजरी के बारे में जरूर जान लें.
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, यमुना नदी का वाटर लेवल बढ़ने के कारण हमेशा गुलजार रहने वाला आउटर रिंग रोड सूना पड़ा है. रिंग रोड पर यमुना नदी के पानी में उठ रही लहर समंदर की याद दिला रही हैं. दिल्ली का सबसे बड़ा श्मशान निगन बोध घाट भी बंद कर दिया है. उसमें कई फीट पानी जमा हुआ है, लेकिन अगर दिल्ली में हालात ज्यादा बिगड़ते हैं तो ट्रैफिक डायवर्जन भी किया जाएगा. बाढ़-बारिश के हालात की वजह से मेट्रो की रफ्तार भी स्लो हो गई है.
यमुना नदी का पानी उफान पर होने के कारण मोनेस्ट्री और आईएसबीटी (कश्मीरी गेट) के बीच रिंग रोड पर आ गया है. इसी कारण से रोड पर यातायात प्रभावित है. लोगों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस रास्ते से बचने की सलाह दी है. साथ ही दिल्ली पुलिस ने कहा है कि बहुत जरूरी हो तब ही इन रास्तों का उपयोग करें. यमुना नदी का पानी आसपास के इलाकों के घरों में घुसने के कारण लोगों को विस्थापित कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. दिल्ली सरकार भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं, आउटर रिंग रोड पर भी ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा.
आउटर रिंग रोड से गुजरने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी में इन रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है-
-आउटर रिंग रोड- वजीराबाद ब्रिज- यमुना मार्जिनल बांध मार्ग, पुस्ता रोड- विकास मार्ग
-आउटर रिंग रोड- अरिहंत मार्ग- महात्मा गांधी- विकास मार्ग
-पंजाबी बाग चौक- महात्मा गांधी मार्ग- अरिहंत मार्ग- आउटर रिंग रोड- वजीराबाद ब्रिज
-पंजाबी बाग चौक- महात्मा गांधी मार्ग- DKFO- एम्स चौक- महात्मा गांधी मार्ग- सराय काले खां- महात्मा गांधी मार्ग- विकास मार्ग की ओर से भी जा सकते हैं.
दिल्ली में बढ़ते जलस्तर के कारण कई इलाके जलमग्न हो रहे हैं. पानी बढ़ने से रिंग रोड से मथुरा रोड जाने का रूट बंद कर दिया गया है. वहीं राजघाट आईपी फ्लाईओवर जाने का पूरा रास्ता पानी से भर गया है. बताया गया है कि बायपास से आने वाले रुट पर भी जाम लग गया है. इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम के बाहर चारों तरफ जाम की स्थिति है. पानी राजघाट तक आ गया है. गाड़ियों की आवाजाही को रोकने के लिए राजघाट में बैरिकेडिंग लगा दी गई हैं.
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, यमुना के पानी की वजह से महात्मा गांधी रोड, आईपी फ्लाईओवर, चंदगी राम अखाड़ा, कालीघाट मंदिर, दिल्ली सेक्रेटेरिएट, वजीराबाद ब्रिज के आसपास ट्रैफिक प्रभावित हुआ है. ये भी बताया गया कि दिल्ली में गैर जरूरी कमर्शियल वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा. ऐसे वाहनों को ईस्ट और वेस्ट पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तरफ मोड़ा जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…
LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…