देश

चिलचिलाती धूप और जानलेवा गर्मी में एश्प्रा फाउंडेशन की बड़ी पहल, यूपी के संतकबीरनगर में लगाया RO वाटर प्लांट

संतकबीरनगर जिले में मई और जून के महीने में चिलचिलाती धूप और कड़ाके की गर्मी मे आम जनमानस को शीतल जल मुहैया कराने के मकसद से एक निजी संस्था एश्प्रा फाउंडेशन द्वारा शुद्ध आरओ वाटर प्लांट लगाया गया है। इसका शुभारंभ एश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर अनूप सराफा ने किया। यात्रियों की सुविधा के लिए इस संस्था ने बलिया, आजमगढ़ समेत जनपद में 13वां प्लॉट स्थापित किया गया। प्लांट के रखरखाव की जिम्मेदारी एश्प्रा फाउंडेशन के लोगों द्वारा किया जाएगा।

जिले में यहां पर लगाया गया है RO वाटर प्लांट

खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास स्थित ओवरब्रिज के नीचे आरओ प्लांट को स्थापित किया गया है। संस्था द्वारा एक नंबर भी प्लांट पर अटैच किया गया है । जिसके नंबर के माध्यम से अगर वाटर प्लांट में कोई दिक्कत आती है तो फोन करने पर तत्काल समस्या का निदान किया जाएगा। इससे फायदा यह होगा कि संस्था द्वारा लगाया गया RO प्लांट लगातार कार्यरत रहेगा और जनता को शीतल जल उपलब्ध कराता रहेगा।

इसे भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल केस में केजरीवाल के निजी सचिव विभव को नहीं मिली कोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत याचिका हुई खारिज

जिले में तीन जगहों पर लगाया जाएगा RO प्लांट

आपको बता दें कि जनपद कुल तीन जगहों पर आरओ प्लांट को एश्प्रा फाउंडेशन द्वारा लगाया जाएगा। शहर के मेंहदावल बाईपास स्थित ओवरब्रिज के बाद जिला अस्पताल और एक स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास स्थापित किया जाएगा। यह वह भीड़भाड़ वाला इलाका है, जो पूरे दिन में 20 घंटे लगातार बिजी रहता है और हजारों की तादाद में यात्रियों का आवागमन बना रहता है।

Bharat Express Desk

Recent Posts

सब भगवान भरोसे…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों? केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…

15 minutes ago

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

50 minutes ago